featured यूपी राज्य

“लड़की हूं, लड़ सकती हूं” नारे के साथ प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, यूपी में 40% सीट पर खड़ी होंगी महिला उम्मीदवार

priyanka gandhi 3 "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" नारे के साथ प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, यूपी में 40% सीट पर खड़ी होंगी महिला उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से 40% सीट पर महिला उम्मीदवारों को खड़ा किया जाएगा।’ के साथ ही प्रियंका ने यूपी चुनाव को लेकर नया नारा देते हुए कहा कि “लड़की हूं, लड़ सकती हूं।”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह घोषणा मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान कि। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस अपनी कुल सीटें में से 40% सीटों पर महिला उम्मीदवार खड़ा करेगी। प्रियंका ने आगे कहा कांग्रेस का यह फैसला प्रदेश की हर उस औरतों के लिए है। जो न्याय और बदलाव चाहते हैं।

साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश में हाल ही में हुए महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा है कि कांग्रेस का यह निर्णय ऐसी महिलाओं व लड़कियों के लिए है। जो विभिन्न क्षेत्र में काम कर रही है और अब उन महिलाओं व लड़कियों को राजनीति में भी आना चाहिए, और अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी चाहिए। प्रियंका ने आगे कहा कि कांग्रेस का आवेदन खुला हुआ है “आप आए और मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए।”

प्रियंका ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है आने वाले समय में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ सकती है। साथ ही प्रियंका ने इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे जैसे सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की हर संभव मदद करेंगे और और वह जरूर जीतेंगे।

Related posts

कानपुर के खूनी कांड पर पर योगी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन..

Mamta Gautam

पत्रकारिता में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भारतीय प्रेस परिषद द्वारा प्रविष्टियां आमंत्रित

bharatkhabar

UP: एक दिन में 25.51 करोड़ पौधरोपण पर अखिलेश यादव का तंज, पूछे ये सवाल

Shailendra Singh