featured यूपी राज्य

प्रतिज्ञा यात्रा : यूपी के गढ़ गोरखपुर में प्रियंका भरेंगे हुंकार, 41 सीटों को साधने का प्लान तैयार

महंगाई पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, पूछा- महिलाओं की पीड़ा पर बात कब होगी?

प्रतिज्ञा यात्रा || कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सियासत में खोई अपनी जमीन को तराशने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में आज प्रियंका उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज उत्तर प्रदेश के गढ़ गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली निकालने वाली है।

चंपा देवी पार्क से आज प्रियंका करेंगी प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ

गोरखपुर में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ रामगढ़ताल के पास स्थित चंपा देवी पार्क में किया जाएगा। जहां प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की सरकार बनने पर अपनी प्रतिज्ञाओं को पूरा करने का विश्वास दिलाएंगी। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच जोश भरेंगी। वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ सकती है।

कांग्रेस की नजर में 41 सीटें

प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-बस्ती मंडल 41 सीटों पर एक साथ नजरे जमाए हुई हैं। साथ ही इन दोनों मंडलों से कांग्रेस पार्टी 40% महिला उम्मीदवारों को इस बार चुनाव में खड़ा करेंगी। वही जनता को साधने के लिए कांग्रेस कई वादे करेगी। जैसे किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली का बिल हाफ, साथ ही 20 लाख लोगों को सरकारी देने का वादा कर सकती हैं। 

प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल होंगे दिग्गज नेता

यूपी के गढ़ में आयोजित इस प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सुप्रिया सिंह, सांसद भूपेंद्र हुड्डा समेत कई दिग्गज नेता प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंच चुके हैं।

1 नवंबर तक चलेगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

आपको बता दें यूपी कांग्रेस कि यह प्रतिज्ञा यात्रा पूरे प्रदेश में 1 नवंबर तक चलेगी। जिसका शुभारंभ 23 अक्टूबर को किया गया था।

Related posts

मध्यप्रदेश के बैतूल में बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर, 4 की मौत 14 घायल

Neetu Rajbhar

बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर की लूट…

Srishti vishwakarma

शनिदेव की पूजा करने से सुधरेगी ग्रहों की दशा: जानें विधि

Trinath Mishra