September 26, 2023 11:03 am
featured यूपी राज्य

कैबिनेट गठन को लेकर राज्य मंत्री सुरेश राही का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा….

Screenshot 2022 03 26 123702 कैबिनेट गठन को लेकर राज्य मंत्री सुरेश राही का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा….

शिवनंदन सिंह संवाददाता लखनऊ कैबिनेट गठन को लेकर राज्य मंत्री सुरेश राही का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा….शिवनंदन सिंह, संवाददाता, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में इतिहास रचते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की। और 37 साल बाद लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ समेत यूपी की नई कैबिनेट में 52 सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। यूपी में योगी सरकार के गठन के तुरंत बाद से ही काफी एक्टिव मूड में नजर आ रही है। योगी सरकार के गठन होते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए फ्री राशन योजना को 3 महीने के लिए और आगे बढ़ा दिया है। 

Screenshot 2022 03 26 124731 कैबिनेट गठन को लेकर राज्य मंत्री सुरेश राही का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा….

कैबिनेट में शामिल राज्य मंत्री सुरेश राही ने भारत खबर के साथ बातचीत करते हुए जनादेश का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ‘जनादेश के आधार पर योगी कैबिनेट में मंत्रियों का चुनाव किया गया है।’ राज्य मंत्री सुरेश राही ने कैबिनेट गठन के तुरंत बाद लिए गए फैसले को लेकर कहा कि “भाजपा हमेशा से ही किसानों के साथ चली है और उन्हीं के हित में यह फैसला लिया गया है।”

बुलडोजर अभियान को लेकर राज्य मंत्री ने कहा कि “जो दोषी हैं उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी।” विभागों के बंटवारे को लेकर राज्य मंत्री ने कहा कि “विभागों के बंटवारे को लेकर मंत्रिमंडल फैसला करेगा। इसके बाद इस पर विचार विमर्श किया जाएगा।”

Related posts

2007 अजमेर धमाकाः 3 लोग दोषी करार, स्वामी असीमानंद बरी

Rahul srivastava

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू ढेर 

Shubham Gupta

फतेहपुर में अजीबोगरीब मामला, जिस दुकान से 40 हजार लूटे उसी में किया नाश्‍ता  

Shailendra Singh