featured यूपी राज्य

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रास्ते में खराब हुआ बज्र वाहन, बेटे लगाया गड़बड़ी का आरोप

Screenshot 2022 03 28 130439 मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रास्ते में खराब हुआ बज्र वाहन, बेटे लगाया गड़बड़ी का आरोप

जेल में बंद मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आ रहा है। बता दें मुख्तार अंसारी को सोमवार सुबह यानी आज लखनऊ न्यायालय में पेश होना था। खबर थी कि रविवार रात मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। ऐसे में मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में एक बज्र वाहन की सुरक्षा में बांदा जेल से लखनऊ ले जाया जा रहा था। 

इस दौरान मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चूक हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी की निगरानी कर रहा बज्र वाहन बांदा से लखनऊ के बीच रास्ते में खराब हो गया। आपको बता दें मुख्तार अंसारी को बांदा से फतेहपुर और रायबरेली के सड़क मार्ग से लखनऊ न्यायालय ले जाया जा रहा था।

बेटे ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

बीती रात बांदा जेल में एंबुलेंस आने के बाद मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी ने पिता मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चूक को एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा बताया है।

Related posts

रियो ओलंपिक: प्रवीण राणा ने किया नरसिंह को रिप्लेस

bharatkhabar

अतिक्रमण हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, पार्षद ने सफाई निरीक्षक पर लगाया अभद्र भाषा प्रयोग का आरोप

Trinath Mishra

ना ‘पाक’ साजिश से पाकिस्तान कश्मीरियों को कर रहा कैशलैस फंडिंग

kumari ashu