उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज यानी शनिवार को जनता दरबार गोरखपुर मंदिर परिसर के हिंदू सेवा आश्रम में लगाया गया। जहां सीएम योगी ने 300 से अधिक फरियादियों की फरियाद सुनी और उन्हें समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।
सीएम योगी अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुसार गोरखपुर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सुबह मंदिर परिसर से हिंदू सेवा आश्रम पहुंचे जहां जनता दरबार लगाया गया था। जनता दरबार में सीएम योगी ने करीब 300 से अधिक फरियादियों के बीच उनकी समस्या सुनने पहुंचे। और फरियादियों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही समस्या से जुड़े अधिकारियों को सीएम योगी द्वारा निर्देशित किया गया।