featured यूपी

आज अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ करेंगे पदयात्रा

1Priyanka and Rahul Gandhi1 आज अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ करेंगे पदयात्रा

आज अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी दौरे पर हैं। वहीं, साथ में राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी आज अमेठी के जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।

आज सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डा पहुंचने के बाद दोनों सड़क मार्ग से अमेठी जाएंगे।

उन्होंने बताया कि दोनों यहां पहुंचकर आरक्षित विधानसभा सीट जगदीशपुर के रामलीला मैदान से हारीमऊ गांव तक मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित करीब छह किलोमीटर की पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

राहुल और प्रियंका की पदयात्रा को हर संभव सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से पूरी ताकत झोंक दी गई है। वहीं, जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल चार बजे लखनऊ के रास्ते दिल्ली लौट जाएंगे।

ये भी पढ़ें :-

आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Related posts

शीला दीक्षित के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज

Rahul srivastava

थर्ड डिग्री देने वाले पति को पत्नी ने मार डाला, फिर ऐसे हुई गिरफ्तारी

Shailendra Singh

प्रियंका चोपड़ा ने कर ली शादी-जाने पूरा मामला

mohini kushwaha