featured यूपी राज्य

यूपी चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए युवा घोषणा पत्र में क्या है खास

e99df0d5 16f0 4f97 a572 2a4fd0b29e24 यूपी चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए युवा घोषणा पत्र में क्या है खास

शिवनंदन सिंह संवाददाता लखनऊ यूपी चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए युवा घोषणा पत्र में क्या है खासशिवनंदन सिंह, संवाददाता, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं पर फोकस करने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के लिए 8 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसको लेकर मीडिया कॉन्फ्रेंस की। मीडिया कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने बताया कि हम आप को कैसे और किस प्रकार रोजगार दिलाएंगे, यह सब कांग्रेस मेनिफेस्टो में लिखा हुआ है। इस मेनिफेस्टो के निर्माण के लिए हमने युवाओं के साथ बातचीत की और उनके विचारों को अपने मेनिफेस्टो में डाला है। राहुल गांधी ने कहा कि यह जो भर्ती विधानसभा है इसे बनाने के लिए कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं के साथ बातचीत की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा है।  और इन चर्चाओं से भर्ती विधान निकला है। 

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस के इस घोषणापत्र को बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है।
युवाओं का उत्साह टूट गया है। हम युवाओं को भरोसा देना चाहते हैं कि हम कैसे उनका भरोसा बहाल करेंगे, कैसे रोजगार देने में उनकी मदद करेंगे।
इस भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में खाली 1.5 लाख खाली पद भरे जाएंगे। माध्यमिक, उच्च शिक्षा, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा।
संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी।
एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है। हमारी सरकार आएगी तो ये बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। अच्छी शिक्षा भविष्य निर्माण के लिए सबसे जरूरी है।
एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे।
युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर प्रदान किये जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा।’
प्रदेश के युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा जो युवाओं की काउंसिलिंग करेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा दिया जाए। हम आपके भविष्य की ठोस बात करना चाहते हैं।
आज चुनाव में जाति पर आधारित और सांप्रदायिक प्रचार किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि सकारात्मक बातें हों और आपके भविष्य की बातें हों ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो सके।

Related posts

लॉकडाउन के बीच शहर की सडकों पर लगा जाम

Rani Naqvi

पाकिस्तान जाने पर बोले सिद्धू- ‘जरूरत पड़ने पर वह सभी को करारा जवाब देने के लिए तैयार

rituraj

असम: 6.4 की तीव्रता से आया भूकंप, पीएम मोदी ने सीएम से जाना हाल

pratiyush chaubey