उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सत्ता पाने के लिए भाजपा जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में लगी हुई है। वहीं इसी बीच प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला किया है।
सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है “वे ‘जिन्ना’ के उपासक है, हम ‘सरदार पटेल’ के पुजारी हैं।उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम माँ भारती पर जान न्योछावर करते हैं।”
वे 'जिन्ना' के उपासक है, हम 'सरदार पटेल' के पुजारी हैं।
उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम माँ भारती पर जान न्योछावर करते हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 28, 2022
उत्तर प्रदेश में 18 विधानसभा के गठन के लिए 10 फरवरी से विधानसभा के मतदान शुरू हैं। ऐसे में प्रदेश में लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं इसी बीच एक बार फिर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को जिन्ना का उपासक और पाकिस्तान का पोषक बताया। सीएम योगी के यह तीखे बोल समाजवादी पार्टी के लिए नए नहीं है इससे पहले भी कई बार भाजपा सपा को जिन्ना का उपासक बता चुकी है।
दूसरी ओर भाजपा के दिग्गज नेता लगातार डोर टू डोर कैंपेन इन के माध्यम से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।