CM Yogi Live || उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वैश्य समाज सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नज़दीकियों के साथ-साथ रोजाना भारतीय जनता पार्टी कोई ना कोई सम्मेलन, सभा का आयोजन कर रही है। ऐसा लग रहा है कि यूपी मिशन 2022 को लेकर पूरी भाजपा पार्टी उत्तर प्रदेश में मौजूद है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार वैश्य सम्मेलन का आयोजन कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath व प्रदेश अध्यक्ष श्री @swatantrabjp लखनऊ में सामाजिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए…#BJP4UP https://t.co/O99BeYXiHC
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) November 14, 2021
ये भी पढ़े : यूपी : लखनऊ में जीका वायरस संक्रमित मरीजों के लिए बनाया जाएगा कंटेनमेंट जोन
सम्मेलन में शामिल होंगी कई बड़े नेता
राजधानी लखनऊ में आयोजित वैश्य सम्मेलन का आयोजन पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल की अगुवाई में हो रहा है। इस महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री सुनील बंसल शामिल होंगे।