featured यूपी राज्य

सीएम योगी ने अति विशिष्ट अतिथि गृह ‘नैमिषारण्य’ का किया लोकार्पण, जानिए संबोधन के दौरान योगी ने क्या कहा

Screenshot 2021 10 21 133245 सीएम योगी ने अति विशिष्ट अतिथि गृह 'नैमिषारण्य' का किया लोकार्पण, जानिए संबोधन के दौरान योगी ने क्या कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी गुरुवार को लखनऊ के राजभवन में आयोजित ₹60.42 करोड़ की लागत से निर्मित अति विशिष्ट अतिथि गृह ‘नैमिषारण्य’ (बटलर पैलेस) के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए। हाल ही में नदियों के नाम पर उत्तर प्रदेश राज भवनों व अतिवृष्टि अतिथि ग्रह के नामकरण का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ, नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में स्थित अतिथि ग्रहों का नाम बदल दिया हैं। 

 

उत्तर प्रदेश सदन का नाम उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी होगा वही अब उत्तर प्रदेश भवन को उत्तर प्रदेश भवन संगम के नाम से जाना जाए।

  राज्य सरकार संपत्ति विभाग द्वारा पेश प्रस्ताव में दूसरे राज्यों में उत्तर प्रदेश गेस्ट हाउस के नाम भी बदले गए। जिसमें लखनऊ, नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल है।

इस प्रस्ताव के तहत सरकार की ओर से लखनऊ के महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित अति विशिष्ट, अतिथि गृह एक बार फिर से नामकरण करते हुए इसे ‘अति विशिष्ट अतिथि गृह ‘साकेत’ महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ’ कर दिया गया है।

नदियों के नाम पर हुआ नामकरण

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न अतिथि ग्रहों के नाम को बदलने एक खासियत यह है कि ज्यादातर नाम में किसी ना किसी नदी का नाम जोड़ा गया है। उदाहरण के तौर पर जमुना, गंगा, त्रिवेणी, गोमती, सरयू इत्यादि।

  • उत्तर प्रदेश भवन, नई दिल्ली को अब उत्तर प्रदेश भवन ‘संगम’, नई दिल्ली के नाम से जाना जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश सदन, नई दिल्ली को अब उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी, नई दिल्ली के नाम से जाना जाएगा।
  • अति विशिष्ट अतिथि गृह, महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ को अब अति विशिष्ट अतिथि गृह ‘साकेत’ महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ नाम से जाना जाएगा।
  • विशिष्ट अतिथि गृह, डालीबाग लखनऊ, को अब विशिष्ट अतिथि गृह ‘यमुना’, डालीबाग लखनऊ नाम से जाना जाएगा।
  • राज्य अतिथि गृह, विकमादित्य मार्ग, लखनऊ को अब राज्य अतिथि गृह ‘गोमती’, विकमादित्य मार्ग, लखनऊ नाम से जाना जाएगा।
  • राज्य अतिथि गृह, मीराबाई मार्ग, लखनऊ को अब राज्य अतिथि गृह ‘सरयु’, मीराबाई मार्ग, लखनऊ के नाम से जाना जाएगा।
  • नव निर्मित अति विशिष्ट अतिथि गृह, बटलर पैलेस, लखनऊ को अब नव निर्मित अति विशिष्ट अतिथि गृह ‘नैमिषारण्य’, बटलर पैलेस, लखनऊ के नाम से जाना जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह, वाशी, नवी मुंबई, को अब उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह ‘वृन्दावन’, वाशी, नवी मुंबई नाम से जाना जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह, कोलकाता को अब उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह ‘गंगा’, कोलकाता नाम से जाना जाएगा।

 

Related posts

प्रियंका चोपड़ा का निक जोनस के साथ है अफेयर? लिव-इन को लेकर हो रही है चर्चा

mohini kushwaha

बदमाशों ने देर रात दिया वारदात को अंजाम, मंदिर में लूटपाट के बाद कर दी पुजारी की हत्या

Aman Sharma

10 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और तिथि

Rahul