featured यूपी राज्य

सीएम योगी ने दी पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई, प्रभु श्रीराम से की उत्तम स्वास्थ्य की कामना

03 34 सीएम योगी ने दी पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई, प्रभु श्रीराम से की उत्तम स्वास्थ्य की कामना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सपा यानी समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर ट्विटर के जरिए उन्हें बधाई दी है। साथ ही पूर्व सीएम मुलायम सिंह के स्वस्थ स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

सीएम योगी का ट्वीट

सीएम योगी ने पूर्व सीएम मुलायम सिंह को बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा है कि ” उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

सादगी से जन्मदिन मनाएंगे मुलायम सिंह यादव

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सोमवार यानी आज सपा मुख्यालय में सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस जन्मदिन समारोह में मुलायम सिंह यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई समाजवादी पार्टी के बड़े नेता शामिल हुए।

ये भी पढ़े: Uttarakhand Char Dham Yatra: द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट बंद, 25 नवंबर को लगेगा परंपरागत मद्महेश्वर मेला

जानकारी को साझा करते हुए समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में सादगी के साथ मनाया जाएगा। जिसमें मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव शामिल होंगे।

1992 में समाजवादी पार्टी की थी स्थापना

मुलायम सिंह के राजनीतिक करियर की बात करें तो 1989 में मुलायम सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 1996 में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीत हासिल करने के बाद संयुक्त मोर्चा की सरकार के दौरान रक्षा मंत्री के पद पर बने रहे। मुलायम सिंह यादव को दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का अवसर 2003 से 2007 के बीच में मिला। वहीं मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। 

 

Related posts

हाइवे पर हुआ हादसा और कार सवार युवक का हुआ ये हाल

kumari ashu

हरियाणाःसरकारी विश्वविद्यालयों में ’सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणाली’ लागू होगी

mahesh yadav

Gujarat Junior Clerk Exam Cancelled: गुजरात में जूनियर क्लर्क का पेपर लीक, परीक्षा रद्द

Rahul