featured यूपी राज्य

दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर सीएम केजरीवाल पहुंचे लखनऊ, संजय सिंह ने किया स्वागत

WhatsApp Image 2021 10 25 at 09.52.35 दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर सीएम केजरीवाल पहुंचे लखनऊ, संजय सिंह ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के नेताओं का उत्तर प्रदेश की ओर कूच हो रहा है। इसी बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच चुके हैं। जहां सीएम केजरीवाल का स्वागत संजय सिंह ने किया।  सीएम केजरीवाल शाम 6:00 बजे सरयू आरती में शामिल होंगे और अयोध्या में रात्रि प्रवास करेंगे।

26 अक्टूबर को रामलला के दर्शन करेंगे सीएम केजरीवाल 

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के नेताओं का उत्तर प्रदेश की ओर कूच हो रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी उत्तर प्रदेश आने की तैयार कर चुके हैं। दीपावली से पहले अरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरे पर आने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल 25 अक्टूबर यानी आज अयोध्या पहुचेंगे। पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आप अब यूपी में अपने लिए जमीन तैयार करने में जुट गई है।

दीपावली से पहले करेंगे रामलला के दर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिवाली से पहले अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करेंगे। भगवान राम और अयोध्या हमेशा से ही यूपी की जनता की आस्था का प्रतीक रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी इसे चुनावी मुद्दे की तरह इस्तेमाल करना चाहेगी। बीजेपी के लिए राम मंदिर मुख्य चुनावी मुद्दा रहा है। 2017 विधानसभा चुनाव में राम मंदिर के दम पर ही बीजेपी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। अब आप भी शायद उसी फर्मूले को अपनाने की कोशिश कर रही है।

Related posts

कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच हुआ मैत्री मैच

piyush shukla

हथियार से लैश बदमाशों ने किया भाजपा नेता का अपहरण, मारपीट कर सड़क किनारे फेंका

Shailendra Singh

कश्मीर में चार दिनों से सात आतंकी मारे गए चार आतंकी कमांडर ढेर किए..

Rozy Ali