featured यूपी राज्य

अनुसूचित वर्ग को साधने की तैयारी में भाजपा, आज से शुरू करेंगी सामाजिक संवाद कार्यक्रम

Screenshot 2021 10 21 133245 अनुसूचित वर्ग को साधने की तैयारी में भाजपा, आज से शुरू करेंगी सामाजिक संवाद कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की नज़दीकियों के साथ प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियां हर वर्ग हर जाति का प्रतिनिधित्व जुटाने में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश भाजपा ने अनुसूचित वर्ग के लोगों को अपने खेमे में लाने के लिए आज से सामाजिक संवाद कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। भाजपा का यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी क्षेत्रों में होगा। जिसके शुरुआत बुधवार यानी आज से राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय से होगी।

आज से शुरू होगा भाजपा का सामाजिक संवाद कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित वर्ग को साधने के लिए सभी 6 क्षेत्रों में इस वर्ग के उद्यमी,व्यापारी, नौकरशाही, लेखकों, सेवामृत अधिकारियों, सामाजिक संगठन इत्यादि प्रबुद्ध लोगों के साथ सामाजिक संवाद करेंगी। इन सभी क्षेत्रों में सामाजिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं बुधवार यानी आज लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर अवध क्षेत्र का सामाजिक संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह केंद्रीय शहरी और आवास राज्य मंत्री कैलाश किशोर शामिल होंगे।

Uttar Pradesh Election 2022: कांग्रेस आज जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र, जानिए कांग्रेस की 7 प्रतिज्ञाएं

डिप्टी सीएम केशव मौर्य 9 दिसंबर को आगरा में करेंगे सामाजिक संवाद कार्यक्रम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 9 दिसंबर को आगरा और कानपुर में सामाजिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।आगरा में सामाजिक संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य शामिल होंगे। वही कानपुर में विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक शामिल होंगी।  

  • 10 दिसंबर को गोरखपुर में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा कार्यक्रम की करेंगे अगुवाई।
  • 11 दिसंबर को वाराणसी में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे
  • 12 दिसंबर को कार्यक्रम का आयोजन मेरठ में किया जाएगा जहां सांसद राजेंद्र अग्रवाल कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

अनुसूचित वर्ग को साधने की तैयारी में भाजपा

भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने बयान जारी करते हुए बताया है कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रवादी युवाओं, पेशेवरों समाज के विभिन्न रूपों में अनुसूचित वर्ग को जोड़ने की मुहिम चलाना जा रही है। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की गरीब जनकल्याण नीतियों का उन तक सफल क्रियान्वयन एवं उनके परिणाम स्वरूप हुए बदलावों के सकारात्मक पक्षों के बारे में चर्चा की जाएगी। 

Related posts

दिल्ली ब्लास्ट केस में दो रिहा और एक दोषी करार

shipra saxena

नगर निगम घोटाला, अधिकारी पर एफआईआर दर्ज

Breaking News

योगी सरकार ने किया नौकर शाही में बड़ा फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों के किए तबादले

mohini kushwaha