featured यूपी राज्य

अपना घर आश्रम वृंदावन ने आयोजित किया दायित्व शपथ समारोह

WhatsApp Image 2022 04 14 at 4.29.10 PM 1 अपना घर आश्रम वृंदावन ने आयोजित किया दायित्व शपथ समारोह

अमित गोस्वामी अपना घर आश्रम वृंदावन ने आयोजित किया दायित्व शपथ समारोहअमित गोस्वामी

अपना घर आश्रम संस्था की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। जिसका कल दायित्व शपथ समारोह अपना घर आश्रम चैतन्य विहार में आयोजित हुआ। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी सिंह एवं मुख्य अतिथि डॉ मनोज मोहन शास्त्री ने की। कार्यक्रम में एनपी सिंह जी के द्वारा सभी पदाधिकारियों की पद व सदस्यता की शपथ दिलाई तथा अपना घर महिला समिति का भी गठन किया गया।

WhatsApp Image 2022 04 14 at 4.29.11 PM 1 अपना घर आश्रम वृंदावन ने आयोजित किया दायित्व शपथ समारोह

अपना घर की वर्तमान पदाधिकारी दीनदयाल खंडेलवाल को अध्यक्ष, धन्नाराम को सचिव, एवं सुधीर शुक्ला को वित्त सचिव बनाया गया। महिला सेवा समिति की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा, सचिव ममता शर्मा व वित्त सचिव सीता अग्रवाल को बनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया- अपना घर आश्रम वृंदावन एक ऐसी सामाजिक संस्था है जो असहाय, अस्वस्थ एवं निराश्रित समाज के व्यक्तियों की स्वास्थ्य चिकित्सा भोजन व्यवस्था आवास व्यवस्था आदि जीवन की संपूर्ण व्यवस्थाओं क्षेत्र में कार्य करती है। उक्त संस्था श्री धाम वृंदावन चैतन्य विहार फेस 2 पार्वती सेवा सदन में 18000 वर्ग फीट के दो मंजिला भवन में संचालित है।

WhatsApp Image 2022 04 14 at 4.29.12 PM अपना घर आश्रम वृंदावन ने आयोजित किया दायित्व शपथ समारोह

वृन्दावन संस्था द्वारा अब तक 147 प्रभु जी का आश्रम में प्रवेश हो चुका है। जिनमें से स्वस्थ कर 25 प्रभु जनों को उनके घर पुनर्वास किया जा चुका है। वर्तमान में 93 प्रभु जी अपना घर आश्रम वृन्दावन में आवासरत हैं, उक्त संस्था भारत सरकार के सभी नियमों का पालन करते हुए संचालित की जा रही है,अपना घर आश्रम वृन्दावन  रजिस्टर्ड है।

WhatsApp Image 2022 04 14 at 4.29.10 PM अपना घर आश्रम वृंदावन ने आयोजित किया दायित्व शपथ समारोह

डॉ मनोज शास्त्री ने संबोधन में कहा की अपना घर आश्रम में प्रत्येक प्रभुजी की सेवा संस्था ये मानकर कर रही है। यदि हमारे परिवार का कोई सदस्य इन परिस्थितियों में हम क्या कर सकते हैं। वही हमें करना चाहिए। इस प्रकार की सेवा श्रीधाम में किसी अन्य आश्रम में नहीं हो रही है।

WhatsApp Image 2022 04 14 at 4.29.11 PM अपना घर आश्रम वृंदावन ने आयोजित किया दायित्व शपथ समारोह

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव भूदेव शर्मा, डॉ वर्तिका, नीलम गोस्वामी, विष्णुप्रिया पारिजात, सुषमा अग्रवाल, सारिका खंडेलवाल, मंजू सराफ, पार्वती देवी, मंजू शुक्ला, रामचंद्र गुप्ता, सुमित अग्रवाल,  आदि  उपस्थित रहे।

Related posts

शरद यादव ने दिया विवादित बयान,’वसुंधरा को आराम दो, बहुत मोटी हो गईं हैं’

mahesh yadav

भारत तिब्बत समन्वय संघ ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, तिब्बत की आजादी और कैलाश मुक्ति की उठाई मांग

Rahul

बीएसएफ जवानों ने 9 गोलियां चलाकर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

Rani Naqvi