featured यूपी राज्य

मुलायम सिंह यादव को 82वें जन्मदिन की बधाई देने घर पर पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह

मुलायम सिंह यादव को 82वें जन्मदिन की बधाई देने घर पर पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह मुलायम सिंह यादव को बधाई देने उनके घर पहुंचे। 

मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “भारतीय राजनीति के पुरोधा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी मा.मुलायम सिंह यादव जी को जन्म दिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात कर उनके दीर्घायु की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलायम सिंह यादव जन्मदिन की बधाई देते हुए वेट करते हुए कहा है कि “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

सीएम योगी का ट्वीट

सीएम योगी ने पूर्व सीएम मुलायम सिंह को बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा है कि ” उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

वही तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि “उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, समाजवाद के ध्वज वाहक, गरीबों और किसानों के बड़े नेता, अभिभावक आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ।

प्रभु से उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूँ।

 

समाजवादी पार्टी आज पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्मदिन सादगी के साथ बना रही है। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा जिसमें मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई सपा नेता शामिल होंगे। 

जानकारी को साझा करते हुए समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में सादगी के साथ मनाया जाएगा। जिसमें मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव शामिल होंगे।

1992 में समाजवादी पार्टी की की थी स्थापना

मुलायम सिंह के राजनीतिक करियर की बात करें तो 1989 में मुलायम सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 1996 में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीत हासिल करने के बाद संयुक्त मोर्चा की सरकार के दौरान रक्षा मंत्री के पद पर बने रहे। मुलायम सिंह यादव को दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का अवसर 2003 से 2007 के बीच में मिला। वहीं मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। 

 

Related posts

पीएम को पवार ने दी नसीहत, राजनीति में व्यक्तिगत हमला करना गलत

Vijay Shrer

आज रात आप भी देख पाएंगे ये अद्भुत नजारा, 400 साल बाद होगी ये खगोलिय घटना

Shagun Kochhar

सिंचाई विभाग के जेई ने किया 70 से ज्यादा बच्चों को यौन शोषण, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Aman Sharma