लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आए दिन तबादले किए जा रहे है या फिर ऐसा कह लिजिए की यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद तबादलों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। जिसके तहत दीपक त्रिवेदी प्रमुख सचिव आबकारी, नियुक्ति, आलोक कुमार प्रथम अध्यक्ष उत्पादन निगम से हटाए गए। राजीव शर्मा विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी, अखिलेश मिश्रा विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रानिक, अविनाश कृष्ण सिंह सीईओ खादी बोर्ड।
आनंद सिंह विशेष सचिव राजस्व , राममनोहर मिश्रा नियंत्रक बांटमाप, राजेंद्र कुमार सिंह निदेशक बाल विकास पुष्टाहार, राघवेंद्र विक्रम सिंह डीएम बरेली, आनंद कुमार सिंह द्वितीय डीएम संभल,सुदीप दीक्षित कमिश्नर आजमगढ़, अटल राय एसीईओ नोएडा, कनक त्रिपाठी उपाध्यक्ष मुरादाबाद प्राधिकरण, सीताराम यादव वीसी मेरठ प्राधिकरण, बालकृष्ण त्रिपाठी एसीईओ ग्रेटर नोएडा, नितिन बंसल नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी, डॉ. सरोज कुमार मिशन निदेशक आजीविका मिशन, महेंद्र बहादुर सिंह डीएम बांदा, पिंकी जोयल विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, उदयवीर सिंह यादव सचिव राज्य सूचना आयोग, अनिल कुमार प्रमुख सचिव लघु उद्योग,अनीत भटनागर जैन को आयुष विभाग का चार्ज दिया गया है।