देश राज्य

उत्तर प्रदेश में पूरी तरह चरमरा गयीं स्वास्थ्य सेवाएं: कांग्रेस

congress

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गयी हैं। प्रदेश सरकार ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हुई सैकड़ों बच्चों की मौत से सबक नहीं लिया, जिसका नतीजा यह हुआ कि फर्रूखाबाद, वाराणसी सहित विभिन्न जनपदों में समुचित इलाज न मिलने से असमय बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। ताजा मामला जनपद उन्नाव का है जहां टार्च की रोशनी में आंखों का ऑपरेशन किया गया है। यह योगी सरकार के लिए बेहद शर्मनाक है।

congress
congress

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतरी का दावा करती है। वहीं उन्नाव के नवाबगंज सीएचसी में टार्च की रोशनी में 32 मरीजों के आंख के ऑपरेशन किये जा रहे हैं। इन मरीजों की आंखों के साथ जिस तरह खिलवाड़ किया गया है, प्रदेश सरकार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था एवं सरकार की आम जनता के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है।

वहीं सिंह ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास कहने वाली एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ खोखला नारा देने वाली भाजपा सरकार किस कदर भ्रष्टाचार में लिप्त है, यह नर्सों की भर्ती में हुए भ्रष्टाचार से स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नर्सों की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले को सार्वजनिक करे और विभागीय मंत्री सहित सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे।

Related posts

चीन को घेरने के लिए भारत का पैतरा, भूटान दौरे पर गए सेना प्रमुख और डोभाल

Vijay Shrer

Corona Updates: देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 3,377 नए केस, 60 की हुई मौत

Neetu Rajbhar

बिहार में कन्हैया लाल ने निकाली  ‘संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ’ रैली, मोदी मुर्दाबाद के लगे नारे

Rani Naqvi