featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेशः फतेहपुर में महिला के ऊपर जान लेवा हमला

महिला पर जानलेवा हमला उत्तर प्रदेशः फतेहपुर में महिला के ऊपर जान लेवा हमला

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि कालोनी निवासी माया देवी पर जान लेवा हमला किया गया। गौरतलब है कि माया देवी और पड़ोसी आलोक कुमार के बीच पानी भरने को लेकर  कहा सुनी हुई। उसी बीच आलोक कुमार ने डंडे से माया के ऊपर वार कर दिया ।बता दें कि आलोक शराब के नशे में धुत्त था।

 

महिला पर जानलेवा हमला उत्तर प्रदेशः फतेहपुर में महिला के ऊपर जान लेवा हमला
उत्तर प्रदेशः फतेहपुर में महिला के ऊपर जान लेवा हमला

आलोक नशे में पानी भरने के विवाद को लेकर गाली गिलोज कर रहा था

आलोक नशे में पानी भरने के विवाद को लेकर गाली गिलोज कर रहा था। तभी अपने घर से बाहर माया देवी निकली आलोक को मना करने के लिए वहां पहुंची और कहा कि यहां गाली मत बको,मगर आलोक के ऊपर माया देवी की बातो का कोई असर नहीं पड़ा।माया देवी बाहर खड़ी रही। माया देवी आलोक के इरादों को समझ पाती तब तक आलोक ने पीड़िता के ऊपर डंडे से वार कर दिया। और मौक़ा देख आरोपी फरार हो गया।

पीड़िता को आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस की सहायता उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया

वहीं घायल पीड़िता के परिजनों 100 पर फोन कर घायल पीड़िता को आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस की सहायता उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पीड़िता का उपचार चल रहा हैं।पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की हैं। वही मौके पर पहोची 100 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रशांत भूषण के ट्वीट से लोगों में नाराजगी, अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

आरोपी ने गिरफ्तारी होने के पहले अपने बदन को बिलेड से जख्मी कर लिया

वहीं आरोपी ने अपने आप को बचाने के लिए गिरफ्तारी होने के पहले अपने बदन को बिलेड से जख्मी कर लिया। जिसको उपचार कराने पुलिस जिला अस्पताल लेकर आयी।मामले के बारे में पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने बताया की पानी के विवाद को लेकर झगड़ा हुया था। मामला दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

मुमताज़ अहमद इसरार

Related posts

सीतापुर: श्रीकांत शर्मा ने कहा अब यूपी को मिलेगी 24 घंटे बिजली, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

पाक में बिगड़े अय्यर के बोल, कहा रिश्ते में खटास के लिए भारत सरकार जिम्मेदार

Vijay Shrer

विश्व मना रहा है ‘मानवाधिकार दिवस’, जानें कौन से अधिकार है इसमें शामिल

Neetu Rajbhar