नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को, अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज बब्बर की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने यह घोषणा की।
राज बब्बर के उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य होने के सवाल पर आजाद ने कहा कि बब्बर पैदाइशी रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह तीन बार यूपी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रहे हैं और इस बार वह उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य हैं।
प्रियंका गांधी की भूमिका को लेकर आज कोई आखिरी फैसला नहीं हुआ लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार में बड़ी भूमिका निभाएंगी।