Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

यूपी विधानसभा अध्यक्ष को आया चक्कर, प्रश्नकाल को रोककर ले गए अस्पताल

hn dikshit vidhansabha adhyaksh यूपी विधानसभा अध्यक्ष को आया चक्कर, प्रश्नकाल को रोककर ले गए अस्पताल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को गुरूवार को सदन में अचानक चक्कर आ गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। अध्यक्ष दीक्षित आसन पर थे और प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही थी कि अचानक दीक्षित को चक्कर आया, जिसके बाद उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल ले जाया गया।

सदर अस्पताल के डाक्टर आशुतोष दुबे ने भाषा को बताया कि चिन्ता की कोई बात नहीं है और अध्यक्ष को सर्वाइकल स्पाण्डलाइटिस की समस्या है, जिसकी वजह से उन्हें चक्कर आ गया और वह अस्पताल में अब ठीक हैं।

दीक्षित की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन पीठासीन अधिकारी सुखदेव राजभर ने किया, जो बसपा के शासनकाल :2007—2012: में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ अस्पताल जाकर दीक्षित का हालचाल लिया।

Related posts

दाउद और हाफिज को लाने की नहीं है कोई अर्जी- विदेश मंत्रालय

kumari ashu

दिवाली पर केंद्र सरकार का उत्तराखंड को तोहफा, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के लिए 84.59 करोड़ रूपए दिए

Samar Khan

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अल-बगदादी के खिलाफ घायल कुत्ते को सम्मान दिया

Trinath Mishra