September 27, 2023 1:18 pm
featured यूपी

ट्रोल होने के बाद यूपी पुलिस इंस्टा स्टार महिला कॉन्स्टेबल ने दिया इस्तीफा

nationalherald 2021 09 f5ebd572 f216 48ac a15c a655f8aba759 cop ट्रोल होने के बाद यूपी पुलिस इंस्टा स्टार महिला कॉन्स्टेबल ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कुछ दिनों पहले कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पुलिस स्टेशन के अंदर वर्दी पहन कर बंदूक लहराते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसे लोगों ने काफी ट्रोल किया गया जिससे वह बेहद परेशान थी।

संवाददाताओं से बात करते हुए महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा ने कहा “अगर लोग मुझसे इतना नाराज है तो मैं अपनी नौकरी छोड़ना पसंद करूंगी।”

प्रियंका मिश्रा ने अपना इस्तीफा वरिष्ठ प्रदेश अधीक्षक मुनिराज जी को भेजा था लेकिन उन्होंने प्रियंका का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।

महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा ने पुलिस स्टेशन के अंदर एक वीडियो शूट किया था और उसी सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो किया था। जिसमें प्रियंका मिश्रा एक संवाद की लिप सिंक  करती हुई दिखाई दे रही है। जो हिंदी में एक पुलिस द्वारा बोली जाती है जिसका संबंध उत्तर प्रदेश की रंगबाजी इस संस्कृति के रूप में वर्णित है।

महिला कॉन्स्टेबल मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है। जिनकी 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही के रूप में भर्ती थी। झांसी में 3 महीने के बाद प्रशिक्षण के बाद आगर में नियुक्त हुई। प्रियंका मिश्रा अपने अकाउंट पर अभी तक 90 से अधिक वीडियो अपलोड कर चुके हैं। जिन में से कुछ पुलिस की वर्दी में भी है।

Related posts

बिहार: आरोपी ने दरिंदगी की सभी हदें की पार, रेप नहीं कर सका तो नाजुक अंगों में डाली रॉड

Pradeep sharma

जगदीप धनखड़ होंगे देश के अगले उप राष्ट्रपति

Nitin Gupta

देश के इन दो राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू, जानें कितने समय के लिए रहेगा प्रभावी

Aman Sharma