उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से परेशान लोगों को राहत देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिला अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश जारी किए है।
सीएम योगी द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक किसी भी प्रकार के नुकसान की अनुमत सहायता राज्य प्रदान करेगा।
राज्य के सभी स्कूल 17-18 सितंबर तक रहेंगे बंद।
इससे पहले 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया था और राहत सामग्री वितरित की थी।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की यह नदियां घाघरा, राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कन्हार, रोहिणी और कुवानो समेत छह नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 18 जिले बाढ़ से प्रभावित जिनमें सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बलरामपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, बस्ती, बाराबंकी, खीरी, सीतापुर, बलिया, कुशीनगर, आजमगढ़, बहराइच, अयोध्या, शाहजहांपुर, मऊ और गोंडा शामिल हैं।