featured देश यूपी राज्य

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, कहा विश्व के सर्वोत्तम शिक्षा प्रणाली अपनाई जाए

ramnath kovind new राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, कहा विश्व के सर्वोत्तम शिक्षा प्रणाली अपनाई जाए

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और अधिवक्ता चेंबर का शिलान्यास किया। इस दौरान भाषण देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में विश्व की सर्वश्रेष्ठ एम सर्वोत्तम शिक्षा प्रणाली अपनाई जाए। साथ ही उन्होंने न्यायपालिका क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया।

विश्वविद्यालय में महिला शिक्षकों, छात्रों की हो बराबर भागीदारी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय देश में विधि व कानून के नए आयाम स्थापित करेगा। विश्वविद्यालय में श्रेष्ठतम व सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रणाली अपनाने से आने वाली पीढ़ी को गुणवत्ता युक्त कानून की शिक्षा मिल सकेंगी। साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में महिला शिक्षकों और छात्रों की भागीदारी समान अनुपात में हो होनी चाहिए।

भारतीय न्यायालयों में महिलाओं की भागीदारी कितने प्रतिशत है

भारत में महिला न्यायाधीशों का प्रतिशत लगभग 12% से भी कम है। हाईकोर्ट में 33 न्यायाधीशों में से 4 महिलाएं जो देश के सभी न्यायालय से अधिक हैं। माना जाता है कि महिलाओं में न्याय देने का प्राकृतिक गुण होता है। उनमें सबको न्याय देने की क्षमता होती है लेकिन भारत में महिला न्यायाधीशों की भागीदारी कम होना बेहद निराशाजनक है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश में बने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और अधिवक्ता चेंबर से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। 

आपको बता दें इलाहाबाद कोर्ट में पहली बार 1921 में महिला न्यायाधीश की नियुक्ति की गई थी।

आज के दिन का है ऐतिहासिक महत्व

आपको बता दें आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद शिकागो में 128 वर्ष पूर्व भारत के गौरवशाली परंपराओं का गुणगान किया था।स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में अपने वक्तव्य में हर प्रकार के उत्पीड़न का विरोध किया था उन्होंने सहिष्णुता का संदेश पूरी मानवता तक पहुंचाई। और अगर 11 सितंबर को स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए वक्तव्य का अनुसरण किया जाता तो अमेरिका में मानवता को दहला देने वाली 9/11 की घटना नहीं होती।

राष्ट्रपति के शिलान्यास करने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास को ऐतिहासिक बताया था। योगी ने कहा कि वर्षों से लंबित इस महापरियोजना का शिलान्यास होना गर्व है।

Related posts

अगर सेल्फी दिखना चाहती हैं बेस्ट… तो अपनाएं ये टिप्स

rituraj

IED ब्लास्ट कर नक्सलियों ने किया CRPF व राज्य पुलिस के 11 जवानों को घायल

bharatkhabar

फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में मनमोहन सिंह का रोल निभाने के लिए अमर सिंह के पास भी था ऑफर

Rani Naqvi