featured यूपी राज्य

सुभासपा का किस पार्टी में होगा गठबंधन, 27 अक्टूबर को महापंचायत में ओमप्रकाश राजभर करेंगे पार्टी के नाम का ऐलान

UP Elections: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात पर क्या बोले ओम प्रकाश राजभर

ओम प्रकाश राजभर सुभासपा अध्यक्ष पार्टी के 19वें स्थापना दिवस समहारोह में उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चल रही गठबंधन की सुगबुगाहटों पर विराम लगाने की दिशा में काम करेंगे। आगामी 27 अक्तूबर को महापंचायत में घोषणा की जाएगी कि भागीदारी संकल्प मोर्चा का किस बड़े दल के साथ गठबंधन किया जाएगा। इस महापंचायत के मंच पर मोर्चा के घटक दलों के सभी नेता भी शामिल होंगे।

इस मामले में सूत्र बताते हैं कि, इस गठबंध को लेकर मोर्चा के नेताओं की बातचीत प्रमुख बड़े दलों के साथ लगातार चल रही है। स्थापना दिवस कार्यक्रम मऊ जिले के हलधरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस आयोजन में मोर्चा के घटक दल के नेता असदुद्दीन ओवैसी, बाबू सिंह कुशवाहा, प्रेमचंद्र प्रजापति, बाबूराम पाल, अनिल सिंह चौहान, राजकुमार सैनी, रामकरन कश्यप, सतीश बंजारा इत्यादि शामिल होंगे। साथ ही यह भी हो सकता हैं कि अगर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का गठबंधन सपा के साथ नहीं हुआ तो वह भी इस मंच का हिस्सा बन सकते हैं।

इस गठबंधन को लेकर भागीदारी संकल्प मोर्चा को इस विधानसभा 2022 चुनाव में अहम बताया जा रहा है। साथ ही इस मोर्चा में कुछ ऐसे दल भी शामिल हैं। जिनकी कुछ जाति विशेष में मजबूत पकड़ बनी हुई है। इस कारण मोर्चा की यह ताकत ही सपा, बसपा, कांग्रेस, आप जैसे दलों को अपनी ओर केंद्रित किए हुए है। ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि, इस महापंचायत में गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर पूरी तरह विराम लग जाएगा। मोर्चा किसी बड़े दल के साथ जा रहा है यह भी उसी दिन तय होगा। साथ ही इस महापंचायत में गठबंधन को लेकर अहम फैसला अभी किया जाना बाकी है।

Related posts

बंद हो जाएगा सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 13’, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Rani Naqvi

कौशल विश्वविद्यालय के हुए समझौता को सराहा गया

Samar Khan

 दारुल उलूम देवबंद का बड़ा फैसला, सरकार दारुल उलूम के हॉस्टल को बना सकती है आइसोलेशन सेंटर

Shubham Gupta