उत्तर प्रदेश के विंध्यांचल क्षेत्र में बुधवार को गंगा नदी में नाव पलटने से 6 लोगों के लापता होने की आशंका जाहिर की जा रही है। नाव में एक ही परिवार के 12 सदस्य मौजूद थे जिनमें से 6 लोगों को अन्य नाविकों ने बचा लिया है। और 6 लोग अभी भी लापता है।
लापता लोगों में 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की संज्ञान लेते हुए। अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने के लिए निर्देश दिए है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह सभी सदस्य रांची के रहने वाले थे और विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आये थे। और यह हादसा गंगा में स्नान करने के बाद, जब वह लौट रहे थे तब हुआ। लापता लोगों को ढूंढने के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।