हेल्थ

अंडो के छिलको के हैं ये फायदें, जानकर रह जाएंगे हैरान

Untitled 96 अंडो के छिलको के हैं ये फायदें, जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली।  अंडा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, ऐसे में लोग बेहतर सेहत के लिए अंडा खाना पसंद करते है> लेकिन क्या आपको पता है, कि जिस अंडे के छिलके को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं। असल में उसके कितने बड़े फायदें हैं जी हां.. अंडे की तरह ही उसके छिलके भी बड़े कमाल की चीज होते  हैं। इसलिए कभी भी अंडे के छिलके को बेकार समझकर फेंकना नहीं चाहिए आज हम आपको उन्ही फायदों के बारें में बताने जा रहे हैं।

 

Untitled 96 अंडो के छिलको के हैं ये फायदें, जानकर रह जाएंगे हैरान

 

अंडे के छिलके के फायदें

1. कैल्शियम के रूप में – अंडों के छिलकों को गर्म पानी से धोकर धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। फिर इनका पाउडर बनाएं और किसी ऐसे डब्बे में रखें जिसमें हवा न जा सके। इसके बाद आप कैल्शियम पाउडर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. कीड़ों को दूर भागने में – अंडों के छिलके से घोंघे जैसे कीड़े दूर भागते हैं, अपने घर और गार्डन में छिल्कों रखेंगे तो इस तरह के कीड़े दूर ही रहेंगे।

3. कपड़ों को चमकाएं – कपड़ों की चमक बरकरार रखने के लिए आप अंडे के छिलकों का प्रयोग कर सकते हैं। छोटी बाल्टी में दो चम्मच अंडों के छिल्कों का पाउडर डालकर रातभर के लिए रख दें, और फिर अगले दिन धोएंगे तो आपके कपड़े चमक जाएंगे।

 

अगर आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा शक, हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार

 

4. सब्जियों को रखें सुरक्षित – सब्जियों और फलों के आसपास अक्सर कीड़े आ जाते हैं। आप अंडे के छिलकों को तोड़कर सब्जियों के आसपास रख देंगे तो कीड़े फलों और सब्जियों से दूर ही रहेंगे।

5. फसपैक के रूप में – अंडे के छिलके के पाउडर को अगर अंडे में मिलाकर चेहरे पर लगाएंगे तो आपका चेहरा तरो-ताजा रहेगा। यह त्वचा में रूखेपन को भी तेजी से कम करता है।

क्या आपको पता हैं इनसभी के अलावा अंडा और क्या कर सकता है। आपने अक्सर देखा होगा कि महिलाएं छिपकली से काफी डरती है। तो आप अंडे के छिलको से छिपकली भी भगा सकती हैं।

Related posts

मानसून का बुखार पैदा कर सकता है भ्रम

bharatkhabar

Coronavirus India Update: बीतें 24 घंटे में कोरोना के 4,194 नए केस, 255 मरीजों की हुई मौत

Neetu Rajbhar

भारतीय पुरूष नसबंदी और निरोध के इस्तेमाल करने से क्यों हिचकिचाते हैं? पढ़ें पूरी डिटेल

Rahul