लाइफस्टाइल

बनना हो सबसे खूबसूरत दुल्हन तो दें इन बातों पर ध्यान

khoobsurat बनना हो सबसे खूबसूरत दुल्हन तो दें इन बातों पर ध्यान

नई दिल्ली। इस वक्त शादी का सीजन जोरों पर हैं। ऐसे में अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं तो आपके पास कई तरह के काम होंगे। हर लड़की के जीवन में ये समय सबसे खास होता है। हर लड़की चाहती है कि इस दिन वो सबसे खूबसूरत और सबसे खास लगे। ऐसे में अगर आप दिखना चाहती हैं सबसे अलग तो देना होगा इन चीजों पर ध्यान।

khoobsurat बनना हो सबसे खूबसूरत दुल्हन तो दें इन बातों पर ध्यान

मेकअप-

दूल्हन के लिए सबसे खास होता है मेकअप। वैसे तो दुल्हन की सहेलियां और बहने सभी मेकअप करती हैं, लेकिन जो मेकअप दुल्हन का होता है वो उसे सबसे अलग बनाता है। मेकअप करने के लिए आप चाहे तो किसी ब्यूटी एक्सपर्ट को बुला सकती हैं। आप चाहें तो घर पर खुद से भी मेकअप कर सकती हैं। खुद से मेकअप का सबसे बड़ा फायदा ये हैं कि आप के चेहरे पर कम केमिकल वाले सामान इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप पर ज्यादा गाढ़ा मेकअप अच्छा लगता है या हल्का इसकी
पहचान भी आपको सबसे बेहतर है। पार्लर आपका खर्चा बढ़ा सकता है ऐसे में घर पर मेकअप आपके लिए सबसे बेस्ट होगा।

लंहगा-
दुल्हन के मेकअप के साथ ही दूल्हन का लंहगा भी सबसे खास होता है। अपने लिए लंहगा चुनते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि आपकी रंगत क्या है। अपने
कॉम्पलेक्शन के हिसाब से लंहगे का रंग चुने जो आपको खूबसूरत बनाए। आज-कल दुल्हन के लंहगे में में भी कई तरह की वैरायटी आ चुकी है। आप चाहे तो कम घेर के
लंहगे भी पसंद कर सकती हैं।

मेंहदी-
शादियों में मेंहदी बेहद खास होती है। मेंहदी लगाते वक्त लेटेस्ट डिजाइन का ध्यान रखेंगी तो आपके हाथ और खूबसूरत हो जाएंगे। मेंहदी की डिजाइन भी अपने हाथ के
आकार के हिसाब से लगवाएं। कम केमिकल वाली मेंहदी को पीस कर कोन में भरकर लगवाएं जिससे आपके हाथ खूबसूरत बने रहे।

ये सभी सामान तो आपको बाहर से खूबसूरत बनाने के लिए हैं। चेहरे पर रौनक तभी दिखती है जब आप अंदर से खुश हों। शादी की खुशी और उत्सुकता में कई बार लड़कियां नर्वस हो जाती हैं और स्ट्रेस लेने लगती है। डर या तनाव का असर आपके चेहरे की सुंदरता छीन लेता है। ऐसे में अपना खास ख्याल रखें।

Related posts

माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान,माइक्रोवेव खाने को बना रहा जहर..

Mamta Gautam

सास-बहू के तीखे रिश्ते में रस घोलेंगी ये बातें

rituraj

सिर्फ मर्दों के लिये ही फायदेमंद नहीं है ‘शिलाजीत’, इन बीमारियों के लिये भी है ‘रामबाण’ !

Hemant Jaiman