featured लाइफस्टाइल

गर्मी में इन फलों को नहीं खाया तो क्या खाया, सेहत के लिए सबसे उपयोगी

गर्मी में इन फलों को नहीं खाया तो क्या खाया, सेहत के लिए सबसे उपयोगी

लखनऊ: गर्मी के मौसम में अक्सर खाना बहुत सोच समझ कर खाना चाहिए। ज्यादा तला भुना खाने से पेट पर बुरा असर हो सकता है। ऐसे में क्या खाएं और क्या ना खाएं या एक बड़ा सवाल है?

फलाहार सबसे बड़ा उपहार

फलों का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है, लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें हम विशेष मौसम में ही खाते हैं। गर्मी के मौसम में विशेषकर पानी की मात्रा शरीर में बनाए रखना प्राथमिकता होती है। ऐसे में ऐसे सभी फल जो पानी की आपूर्ति करें उन्हें खाने से सेहत अच्छी रहती है। ठंडे फलों को खाना भी अच्छा होता है, जिनको खाने से पेट में ठंडक मिलती है और पाचन क्रिया भी सही रहती है।

  • तरबूज- तरबूज गर्मियों में खूब दिखाई देता है, इसे खाने से पानी की मात्रा और स्वाद दोनों अच्छे हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में तरबूज हमारे लिए काफी लाभकारी होता है, इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं।
  • मौसंबी- अगर आप उन लोगों में से हैं जो अक्सर घर से बाहर निकलते हैं और तेज धूप में काम करना होता है तो ऐसे में आपके लिए मौसंबी का जूस काफी लाभकारी हो सकता है। इसे जूस के तौर पर भी पिया जा सकता है और खाया भी जा सकता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मौसंबी से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और पानी की कमी भी नहीं होती।
  • केला- सबसे ज्यादा उपलब्ध और आसान फल केला होता है। इसे आप कई तरीके से खा सकते हैं। केला खाना पेट के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। गर्मियों में इसे जूस के तौर पर भी पिया जा सकता है। भूख लगने पर एक या दो केला खाने से दिन भर अच्छा महसूस होता है और ज्यादा दिक्कत भी नहीं होती।
  • अंगूर- अंगूर को खाने का एक अलग ही मजा होता है। गर्मियों में इसे खाने से त्वचा बेहतर होती है और शरीर में निखार आता है। ज्यादा धूप लगने से त्वचा की नमी भी कई बार खत्म होने लगती ह। ऐसे में अंगूर इसमें भी लाभकारी होता है। इसके साथ ही शरीर में उर्जा को भी बनाए रखने में काफी सहायक होता है।

Related posts

उत्तराखंड: सीएम रावत ने की इनवेस्टमेंट प्रमोशन इवेन्ट की तैयारियों की समीक्षा

mohini kushwaha

बाराबंकी सड़क हादसाः पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का दिया निर्देश

Shailendra Singh

देश के गौरव से जुड़ी चीजों को अपना बनाना हुआ आसान, मोदी सरकार दे रही मौका, सुमित अंतिल के जेवलिन को बनाएं अपना

Saurabh