featured दुनिया

अमेरिकाः ट्रंप ने चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर लगाया नया शुल्क

donald trump 1 अमेरिकाः ट्रंप ने चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर लगाया नया शुल्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर लगाया गया नया शुल्क सोमवार से प्रभावी हो गया है। इसके साथ व्यापार मोर्चे पर लड़ाई आगे बढ़ चुकी है।ट्रंप प्रशासन अब तक चीन से आयातित 250 अरब डॉलर की वस्तुओं पर शुल्क लगा चुका है। यह अमेरिका को होने वाले चीन के निर्यात का करीब-करीब आधा हिस्सा है।

 

अमेरिकाः ट्रंप ने चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर लगाया नया शुल्क
अमेरिकाः ट्रंप ने चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर लगाया नया शुल्क

इसे भी पढ़ेःअमेरिका में योग्य लोग ही आएं नहीं चाहिए कचरा- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने चीन को धमकी दी थी अगर उसने अमेरिकी उद्योगों को नुकसान पहुंचने वाली नीतियों में बदलाव करने से मना किया तो वह चीन से होने वाले पूरे आयात पर शुल्क लगायेंगे।अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पाम्पियो ने मीडिया से कहा कि हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं।हम एक नतीजे को प्राप्त करने जा रहे हैं जो कि चीन को वैश्विक शक्ति की तरह व्यवहार करने पर मजबूर करेगा। यदि आप वैश्विक शक्ति बनाना चाहते है तो आपको पारदर्शी, कानून का पालन करना होगा, आप बौद्धिक संपदा की चोरी नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ेःडोनाल्ड ट्रंप ने स्कॉट मॉरिसन को ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

अमेरिका के शुल्क के जवाब में चीन ने भी अमेरिका से आयातित 60 अरब की वस्तुओं पर सोमवार से ही शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इस तरह चीन अब तक अमेरिका से आयात होने वाले कुल 110 अरब डॉलर के आयात सामान पर शुल्क लगा चुका है। कुल मिलाकर अमेरिका से होने वाले चीन के समूचे आयात पर शुल्क लग चुका है।अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी व्यापार वार्ता का अंत होता हुआ प्रतीत हो रहा है। चीन ने अमेरिका जाने वाले अपने प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को रद्द कर दिया। जिसकी 27-28 सितंबर को अमेरिका जाने की उम्मीद योजना थी।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

उत्तराखंड के शराबियों के लिए खुशखबरी,  लॉकडाउन पार्ट-3 में शराब की निर्धरित दर का  एलान

Shubham Gupta

फ्रांसीसी रेस्टोरेंट में मुस्लिम महिला को खाना परोसने से किया इनकार

bharatkhabar

काबुल में भारतीय महिला का अपहरण, संपर्क में भारत सरकार

bharatkhabar