देश राज्य

एक साल बाद अमेरिका से लौटा बेटा, घर में मां का हाल देख उड़ गए होश

us, techie, home, flat, mother, skeleton, mumbai, accident

मुंबई। मुंबई में एक साल बाद मां बेटे के मिलन का दिल दहला देने वाला मामला मामने आया है। जिसमें बेटा एक साल बाद अपनी मां के पास मुंबई लौटकर आया तो घर का दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। जब बेटा घर में दाखिल होता है तो उसे घर में मां नहीं बल्कि बिस्तर पर उसका कंकाल मिलता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मुंबई के पोश इलाके की बताई जा रही है। जहां ओशिवारा इलाके के एक आलीशान फ्लैट में एक महिला की मौत हो जाती है लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं होती। मृतक का नाम आशा साहनी बताया जा रहा है। साल 2013 में पति का निधन हो गया था। बेटा अमेरिका चला गया।

us, techie, home, flat, mother, skeleton, mumbai, accident
mumbai

बता दें कि एक साल के बाद जब बेटा मां के पास घर लौटता है तो घर के दरवाजे पर दस्तक देता है लेकिन घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आती। उसके बाद वो डुप्लीकेट चाबी से घर का दरवाजा खोल कर अंदर जाता है तो घर का नजारा देख उसके होश उड़ जाते हैं। अंदर उसकी मां का कंकाल पड़ा मिला। कंकाल देखने के बाद लग रहा है कि महिला की मौत दो तीन महिने पहले हुई है। इससे पहले भी बुगिर्गों के अचानक मौत की खबर आई थी। घर में मां बाप को अकेला छोड़कर बच्चे अपने अच्छे जीवन की तलाश में निकल जाते हैं और मां बाप को भूल जाते हैँ।

वहीं पुलिस ने ऐसे बुगुर्गों के लिए एक हेल्पलाइन बनाई है। ताकि उनको अगर किसी की भी चीज की जरूरत हो तो वो कॉल कर सके। पुलिस का कहना है कि कुछ बुजुर्ग तो इस लिए फोन करते हैं कि कोई उनके साथ बात करने वाला कोई नहीं होता। संवेदनाओं को कुरेदने वाले इस वाकये से आप मायानगरी में बुजुर्गों की हालत का अंदाजा लगा सकते हैं।

Related posts

विश्व शौचालय दिवस पर बोलीं ममता, खुले में शौच से मुक्ति का ले संकल्प

Trinath Mishra

पीएम मोदी के नमो ऐप के जरिए जयपुर संवाद को लेकर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा अत्यंत खुशी की बात

mohini kushwaha

एनसीबी ने इस मंत्री के दामाद को किया गिरफ्तार, आवास पर चल रही छापेमारी

Aman Sharma