Breaking News featured दुनिया

अमेरिका राष्ट्रपति चुनावः डिक्सविले में जीतीं हिलेरी, अंतरिक्ष से भी मतदान

Us election अमेरिका राष्ट्रपति चुनावः डिक्सविले में जीतीं हिलेरी, अंतरिक्ष से भी मतदान

न्यूयार्क।दुनिया के सबसे ताकतवर नेता को चुनने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में दो प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन अपने भागया आजमा रही हैं। प्राप्त हो रही ताजा जानकारियों के अनुसार वोटिंग प्रक्रिया भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरु हो चुकी है और अब तक करीब साढ़े चार करोड़ लोग मतदान कर चुके हैं। शुरुआती चरणों में हिलेरी, ट्रंप से आगे चल रही हैं और डिक्सविले में हिलेरीने ट्रंप को 4-2 से हरा दिया है।

us-election

अंतरिक्षयात्री ने स्पेस से किया मतदान– अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर पूरे विश्व में हलचल है। अब तक करीब साढ़ चार करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। धरती से कोसों दूर से भी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। खबरों के अनुसार नासा ने कहा है कि बाहरी अंतरिक्ष में मौजूद एकमात्र अंतरिक्ष यात्री ने अपना वोट डाला है। मतदाता का नाम शेन किम्ब्रो है। शेन अपने दो रुसी साथियों के साथ 19 अक्टूबर को आईएसएस के लिए रवाना हुए थे। अंतरिक्ष से उन्होने अपने मत का प्रयोग किया।

एक अन्य अंतरिक्ष यात्री केट रुबिन्स ने पिछले सप्ताह पृथ्वी पर पहुंचने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। टेक्सास के विधायिका ने 1997 में एक विधेयक पारित किया था, जिसके तहत तकनीकी मतदान प्रक्रिया की मदद से ह्यूस्टन के दो निवासियों को अंतरिक्ष की कक्षा में मौजूद रहने के दौरान मतदान करने का मौका दिया गया था।
अंतरिक्ष यात्रियों के लिए मतदान प्रक्रिया एक साल पहले शुरू हो जाती है और वे यह चुन सकते हैं कि अंतरिक्ष में रहने के दौरान वे स्थानीय, राज्य या संघीय किस चुनाव में शामिल होना चाहते हैं।अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के एक बयान के मुताबिक, उसके बाद चुनाव से छह महीने पूर्व अंतरिक्ष यात्रियों को इसके लिए एक मानक फॉर्म ‘मतदाता पंजीकरण और अनुपस्थित मतदान अनुरोध – संघीय पोस्टकार्ड आवेदन’ दिया जाता है।अंतरिक्ष वोटिंग’ सबसे पहले 1997 में हुई थी।

ट्रंप पर भारी पड़ रही हैं हिलेरी- शुरुआती दौर में हुए मतदान के अनुसार हिलेरी ट्रंप पर भारी पड़ रही हैं। डिक्सवेले में यह सामने आ गया है कि हिलेरी को लोगों का ज्यादा समर्थन प्राप्त हो रहा है। यहां पर हिलेरी, ट्रंप के मुकाबले 4-2 से जीती है। अनुमान है कि कुल 20 करोड़ लोगों को मतदान करना है, और अब तक हुए वोटिंग को एक्सपर्टस रिकॉर्ड मतदान मान रहे हैं। इससे पहले सन् 2012 में हुए मतदान के शुरुआती चरणों में करीब 3 करोड़ लोगों ने वोट डाले थे। लोगों का मानना है कि लोग इस बार ज्यादा संख्या में वोट डाल रहे हैं जो दिखाता है कि लोग इस बार बड़ा परिवर्तन चाहते हैं।

 

Related posts

जंग के 2 महीने पूरे, PUTIN से मिलेंगे UN महासचिव, THIRD WORLD WAR के ख़तरे की चेतावनी

Rahul

आतंकी अजहर ने कहा: जेहादियों के लिए रास्ता खोले पाक सरकार

bharatkhabar

ब्रेकफास्ट पर नए मंत्रियों को मोदी समझाएंगे पार्टी की रणनीति

Pradeep sharma