featured Breaking News देश

एनएसजी की सदस्यता के लिए अमेरिका ने किया भारत का समर्थन

modi obama एनएसजी की सदस्यता के लिए अमेरिका ने किया भारत का समर्थन

वॉशिंगटन। अमेरिका ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में शामिल होने के भारतीय प्रयासों का समर्थन करते हुए कहा है कि एनएसजी का सदस्य बन कर भारत परमाणु प्रसार संबंधित मुद्दों पर अच्छे नागरिक होने की मजबूत स्थिति में होगा।

modi obama

राष्ट्रीय सुरक्षा उप सलाहकार बेंजामिन रोडस ने आम्र्स कंट्रोल एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हम भारत के साथ असैन्य परमाणु संधि के पथ पर बढ़े हैं और भारत के साथ अपना सहयोग बनाने में खासा समय खर्च किया है क्योंकि यह परमाणु सुरक्षा से जुड़े हैं। रोडस की यह टिप्पणी इस सवाल पर आई कि क्या चीन जैसे कुछ देश 48 सदस्यों वाले एनएसजी में भारत को सदस्यता देने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि हमारे लिए सर्वाधिक अहम बात यह है कि हम मानते हैं कि भारत के साथ संवाद से और एनएसजी जैसे समूहों के साथ संवाद से हम इन मुद्दों पर एक अच्छे नागरिक के रूप में भारत का समर्थन करने की बेहतर स्थिति में हैं।

रोडस ने कहा कि अमेरिका मानता है कि भारत के साथ संवाद और उसे अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं में लाने की कोशिश देश के सुरक्षा प्रोटोकोल को बढ़ावा देने में ज्यादा प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि यह परमाणु हथियारों पर उनके रुख पर पर भारत के साथ जारी वार्ताओं और साथ ही भारत तथा पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक प्रयासों के प्रति व्यक्त हमारे समर्थन की पृष्ठभूमि में हुआ है।

Related posts

उन्नाव: गौवंश की दुर्दशा से नाराज गौसेवक ने कलेक्ट्रेट में खुद को लगाई आग

Saurabh

OMG ! इस देश के गटर में से निकल रहा है सोना-चांदी

Breaking News

पदभार संभालने से पहले बाइडन की अमेरिकियों से अपील, दी ये सलाह

Hemant Jaiman