featured दुनिया देश

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात तितली से हुए नुकसान पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताया दुख

एंतोनियो गुतारेस

नई दिल्ली:संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में आए तितली तूफान से हुए नुकसान पर शोक जताया है। गुतारेस ने कहा कि विश्व निकाय आपदा से निपटने के सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है। तितली तूफान के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के कारण काफी जानमाल का नुकसान हुआ है।

 

antonio ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात तितली से हुए नुकसान पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताया दुख

 

ये भी पढें:

 

दिल्लीःसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने BBNL के कॉरपोरेट कार्यालय का उद्धाटन किया
दिल्ली के 5 सितारा होटल हयात के बाहर कपल को धमकाता और तमंचा लहराता दिखा पूर्व सांसद का बेटा

 

गुतारेस के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक , ‘महासचिव ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात तितली से बारिश और भूस्खलन में लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर से शोकाकुल हैं।’ गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस त्रासदी से निपटने में भारत सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है और मुश्किल की इस घड़ी में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।

 

आपको बता दें कि 11 अक्टूबर से चक्रवात तितली की चपेट में आने से ओडिशा में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। कुल 3,60,353 लोगों को 1,614 राहत केन्द्रों पर पहुंचाया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश में हजारों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

 

ये भी पढें:

 

तेल की कीमत एक बार फिर अपने उच्चतम स्तर पर ,दिल्ली में डीजल 75 रुपये 46 पैसे
दिल्ली नगर निगम में प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए हुई परीक्षा में हुआ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल

 

By: Ritu Raj

Related posts

Aaj Ka Panchang: जानें 08 अगस्त 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Nitin Gupta

मणिपुर से लगातार हो रही छात्रों की वापसी, 36 छात्र आज आए वापिस, अब तक यूपी के कुल 98 छात्रों को सरकार ला चुकी है वापस

Rahul

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा का दबदबा, निर्विरोध कब्‍जाईं 21 सीट

Shailendra Singh