featured देश बिहार राज्य

नाराजगी के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

upendra kushvaha नाराजगी के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

नई दिल्ली: रालोसपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह मोदी सरकार से अलग हो चुके हैं। इससे बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख पिछले कुछ सप्ताहों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।

upendra kushvaha नाराजगी के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

भाजपा से नाराज चल रहे थे

रालोसपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के भाजपा के संकेतों के बाद से रालोसपा अध्यक्ष कुशवाहा नाराज चल रहे थे। दूसरी ओर भाजपा और जदयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। इससे पहले रालोसपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था, “कुशवाहा आज भाजपा से अपनी राह अलग करने की घोषणा कर सकते हैं। वह केंद्रीय मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे देंगे।”

 

कहा जा रहा है कि रालोसपा विपक्ष से हाथ मिला सकती है जिसमें लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस शामिल हैं। वहीं कुशवाहा ने भी न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि आज होने वाली एनडीए के सहयोगी दलों की बैठक में वह हिस्सा नहीं लेंगे। माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। उसके बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर रहे हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ विपक्ष के कई अन्य नेता भी शामिल हो सकते हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व पूर्व सीएम जीतन राम मांझी आदि अन्य नेता भी फिलहाल दिल्ली में ही हैं।

Related posts

तेज रफ्तारः हादसे में 15 लोगों ने दुनिया से कहा अलविदा, पीएम मोदी ने किया जताया दुख

Aman Sharma

Farmers Tractor Rally Live: रैली के नाम पर नोएडा में बवाल, बैरिकेड्स तोड़ दिल्ली में घुसे किसान

Aman Sharma

कश्मीर पर सभी दलों के ‘एक सुर’, मोदी ने सराहा

bharatkhabar