Breaking News featured यूपी

UPDATE: लव जिहाद मामले में जांच शुरू, आरोपी के ठिकानों पर पहुंची लखनऊ पुलिस ने किए कई खुलासे

लखनऊ में लव जिहाद का मामला: खुद को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बताकर युवती प्रेम जाल में फंसाया, अबतक तीन शादियां कर चुक है आरोपी

लखनऊ: रविवार 31 मई को राजधानी में लव जिहाद का एक मामला सामने आया था। आबिद नाम के युवक ने फर्जी क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बन युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। युवती की शिकायत पर इंदिरानगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरुआती जांच में पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया है।

एसीपी गाजीपुर सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस कई तथ्यों पर जांच कर रही है। जांच के लिए पुलिस अंसल गोल्फ सिटी भी जाएगी।

पीड़िता ने आबिद पर आरोप लगाया था कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैल मेल किया, और पीडिता से ज्वैलरी-20 लाख रुपए भी लिए है। आरोपी पीड़ित को कई बार अंसल गोल्फ सिटी भी लेकर गया था वहीं पर उसने युवती का शोषण भी किया है।

तीन शादियां और सात बच्चों का बाप है आबिद

इंदिरा नगर की रहने वाली पीड़ित बुटीक संचालिका को जब आबिद की सच्चाई पता चली तो उसने इदिरा नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि आरोपी आबिद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसको लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। ब्लैक मैल कर आबिद अबतक पीड़ता से गहने और 20 लाख रुपए ले चुका है।

आदित्य नाम बताया प्रेम जाल में फंसाया था

आरोपी 2015 में पीड़ित युवती के घर पर किराए पर रहने आया था। आबिद ने युवती को अपना नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया था। घर पर ही आबिद ने युवती से बातचीत शुरू की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी आबिद आजमगढ़ के बखरा फूलपुर का निवासी है।

जबरन किया था निकाह

‘अंसल गोल्फ सिटी क्रिस्टल पैराडाइज’ ई ब्लॉक में आबिद ने अपना ऑफिस बनाया था। इसी ऑफिस में कई बार आबिद ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया था और उसका अश्लील वीडियो बनाया था। 12 मई 2016 को आबिद ने पीड़ित को डरा धमका कर उससे निकाह कर लिया था।  पीड़िता ने बताया आबिद उसे अपने घर ले कर गया था और उसका आयशा नाम से  वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड बनावाया था। घर पर रहने के बाद पीड़ित को पता चला कि आबिद पहले से शादीशुदा है और अबतक तीन शादियां कर चुका है। आबिद के सात बच्चे भी है।

खुद को बताता था सीबीआई का इंस्पेक्टर

आबिद अपनी गाड़ी पर पुलिस का लोगों लगाकर चलता था। आबिद पीड़ित से कहता था क्राइम ब्रांच वाले कभी वर्दी नहीं पहनते। आबिद ने अपनी पोस्टिंग बाराबंकी, हैदरगढ़, सुल्तानपुर बताई थी। आबिद ने गांव से पंचायत का चुनाव भी लड़ा है।

Related posts

रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर अमेरिका रवाना, लॉजिस्टिक्स सौदे पर चर्चा संभव

shipra saxena

Presidential Election 2022: देश को मिलेगा अपना 15वां राष्ट्रपति, आज आएंगे चुनाव के नतीजे

Rahul

बिग बॉस 15 में आया बड़ा ट्विस्ट, इन 4 मशहूर हस्तियों की हुई शो में एंट्री

Saurabh