लखनऊः उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन और जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये कानून के राज और विकास के लिए जनता का दिया हुआ आशीर्वाद है। प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा कि इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास को जाता है
यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है।
इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।— Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2021
ट्वीट करते हुए पीएम ने लिखा- यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है।
यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है।
सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 3, 2021
गौरतलब है कि चुनाव के परिणाम आने के बाद सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए जीत का श्रेय पीएम मोदी की नीतियों को बताया था। उन्होंने लिखा- उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है। यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है। सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए विजयी सभी प्रत्याशियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई।
आप सबकी यह जीत भारत की पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 3, 2021