featured यूपी

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने किया गोमती बैराज का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश   

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने किया गोमती बैराज का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश   

लखनऊ: राजधानी में जलशक्ति सिंचाई विभाग द्वारा गोमती नदी बैराज पर साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है। इसी का निरीक्षण करने शनिवार को जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

राज्‍य के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने आज गोमती बैराज और कुड़ियाघाट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्‍होंने तट बन्धों और साफ-सफाई के कार्य का निरीक्षण करने के साथ ही जल कुंभी हटाने की व्यवस्था को भी चेक किया।

जलशक्ति मंत्री ने कहा- अब पहले से ज्‍यादा साफ हो गई

इस दौरान जल शक्ति मंत्री ने कहा कि, गोमती अब पहले से ज्यादा साफ है। उन्‍होंने कहा कि, प्रदेश में बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी है। बाढ़ से जनता प्रभावित नहीं होने पाएगी। लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

jal shakti mantri जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने किया गोमती बैराज का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश   

 

मंत्री महेंद्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान गोमती नदी की स्वच्छता सुंदरता को बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्‍होंने काम एक हफ्ते में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जलशक्ति मंत्री के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन और नगर आयुक्त समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

नगर विकास मंत्री व महापौर ने भी किया निरीक्षण

इससे पहले शुक्रवार को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ और महापौर संयुक्‍ता भाटिया ने भी गोमती नदी में जलकुंभी हटाने के अभियान का निरीक्षण किया था। इस दौरान नगर विकास मंत्री ने कहा कि, वर्तमान में गोमती नदी में सात नालों का पानी एसटीपी में ना जाकर सीधे गोमती में ही गिर रहा है। इन सात नालों में रेमिएडेशन तकनीक का इस्‍तेमाल किया जाए, जिसका टेंडर हो गया और अब इसका काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

Related posts

जान ले ये जरुरी बातें नहीं तो आप भी हो सकती हैं ब्रेस्ट कैंसर की शिकार

mohini kushwaha

उत्तर प्रदेश का चुनावी दंगल भाग-1

piyush shukla

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात के 98वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी, विदेशों में बढ़ा भारतीय खिलौनों का क्रेज

Rahul