Breaking News यूपी

उत्तर प्रदेश ने बनाया वैक्सीनेशन में नया रिकॉर्ड, 10 लाख युवाओं को लगा टीका

उत्तर प्रदेश ने बनाया वैक्सीनेशन में नया रिकॉर्ड, 10 लाख युवाओं को लगा टीका

लखनऊ: वैक्सीनेशन कोरोना से लड़ाई में अकेला उपाय है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार इस मुहिम को आगे बढ़ा रही है। 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाना सुनिश्चित किया गया था। जिसके बाद से लगातार प्रदेश में इस प्रक्रिया को तेजी मिली है।

10 लाख युवाओं को लगाया गया टीका

एक तरफ जहां कोरोना के नए मामले भी कम हो रहे हैं। वहीं अब युवाओं को तेजी से टीका भी लगाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अभी तक 10 लाख से अधिक युवाओं को टीका लगाया जा चुका है। यह एक बड़ा रिकॉर्ड है। उत्तर प्रदेश सरकार का यही उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन की प्रक्रिया से जोड़ा जाए।

एक्टिव केस की संख्या एक लाख से कम

वैक्सीनेशन के साथ-साथ पॉजिटिविटी रेट में भी काफी कमी आई है। उत्तर प्रदेश में एक्टिव मरीज एक लाख से कम हो गए हैं। इसके साथ ही लगातार टेस्टिंग की स्पीड को भी बढ़ाया जा रहा है। एक दिन में 2.5 लाख से 3 लाख टेस्ट हो रहे हैं। इसी का परिणाम है कि धीरे-धीरे अब संक्रमण नियंत्रण में आ रहा है।

इसके साथ ही ब्लैक फंगस से भी निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं। महामारी घोषित करने के बाद इस पर स्वास्थ्य विभाग रणनीति के तहत लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैक्सीनेशन को तेजी से संपन्न करने की बात कही। इसके साथ ही डोज की बर्बादी ना हो इस पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।

Related posts

किसानों की चेतावनी के बाद पुलिस अलर्ट, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये कई टीमें गठित

Shagun Kochhar

आखिर क्यों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को करानी पड़ी कोरोना जांच

Aditya Mishra

जयंत को मिला डैडी का सहारा, भाजपा के बागी यशवंत सिन्हा ने आखिर क्यों किया ये ऐलान?

bharatkhabar