देश Breaking News featured

उप्र चुनाव: राम लहर से भी आगे निकली मोदी लहर

modi 5 उप्र चुनाव: राम लहर से भी आगे निकली मोदी लहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य जारी है। अब तक मिले रुझानों में भाजपा जिस तरह तेजी से आगे बढ़ रही है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में मोदी लहर वर्ष 1991 के राम लहर से भी आगे है। 10.30 बजे तक मिले रूझानों के मुताबिक भाजपा 403 में से 302 पर आगे चल रही है। जबकि प्रदेश की सत्तारुढ़ सपा 62 सीटों पर, कांग्रेस 12 और बसपा मात्र 21 सीटों पर आगे है।

modi 6 उप्र चुनाव: राम लहर से भी आगे निकली मोदी लहर

गौरतलब है कि वर्ष 1991 के चुनाव के दौरान प्रदेश में राम लहर थी। उस समय भाजपा ने 403 सीटों में से 221 पर जीत दर्ज की थी। लेकिन, इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर ने सबको चैका दिया है।

वारणसी में जीत का जश्न

शुरूआती रूझानों में भाजपा को बढ़त मिलने के बाद वाराणसी में भाजपा कार्यालय पर जीत का माहौल है। सभी कार्यकर्ता अभी से ही जीत की होली मनाने में लगे हुए हैं।

Related posts

शामलीः शादी के बाद बनाया गया धर्म परिवर्तन का दबाव, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Shailendra Singh

लो जी…लालू बोले: हमारी सरकार बनने से देश में बारिश

bharatkhabar

चंद्रग्रहण के कारण बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और आरती की समय में हुआ बदलाव

Neetu Rajbhar