लखनऊ: उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव 2021 शनिवार को संपन्न हो गया और शाम तक नतीजे भी जारी कर दिए गए। प्रदेश की 75 जिला पंचायतों में से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने 67 सीटों पर विशाल जीत दर्ज की है।
सपा ने जीतीं पांच सीटें
यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज हुए चुनाव में भाजपा ने 75 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी ने अपने खाते में पांच सीटें डाली हैं, जबकि लोक दल और जनसत्ता दल ने 1-1 सीट जीती। इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।
इस बड़ी जीत पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा- ‘भाजपा+ ने उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में 75 में से 67 सीटों पर विजय प्राप्त की है। इस अभूतपूर्व परिणाम के लिए मैं प्रदेश की जनता एवं भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।’
यहां देखिए लिस्ट: