featured यूपी

‘मुख्यमंत्री के दिल-दिमाग पर सपा का डर गहरा गया है’

‘मुख्यमंत्री के दिल-दिमाग पर सपा का डर गहरा गया है’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को अपने क्रांति रथ के साथ उन्नाव पहुंचे। यहां उन्होंने सरोसी के मनोहर लाल इंटर कालेज में स्व. मनोहर लाल की स्थापित की गई प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम में 50 लोगों को ही शामिल करने का आदेश दिया गया था। इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी से एमएलसी सुनील सिंह साजन ने सोशल मीडिया पर सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। सपा एमएलसी ने ट्वीट कर लिखा है कि जब बनारस से लखनऊ तक भाजपा के नेता रैली और समारोह करते हैं, उसकी भीड़ को प्रशासन अनदेखा कर देता है। अखिलेश यादव को सभा की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल और दिमाग में सपा का डर गहरा गया है।

देखिए ये ट्वीट

अखिलेश यादव ने भी दिया संकेत

वहीं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि, आज बड़ी जन सभा होनी थी लेकिन नहीं होने दिया गया। हालांकि, लेकिन जब कोविड प्रोटोकाल खत्म होगा तब लाखों लोग रैली में नज़र आएंगे। उन्होंने कहा कि जब ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हुआ था तब प्रशासन कहां था। जिला प्रशासन ने किस तरह का काम किया, वो किसी से छिपा नहीं है।

Related posts

मुलायम का सियासी पैंतरा जारी

piyush shukla

शालिनी यादव के घर पहुंचे तेजबहादुर यादव, बोले बहन के साथ करेंगे चुनाव प्रचार

bharatkhabar

ताइवान में लगे 24 घंटे में 100 बार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी तीव्रता

Rahul