Breaking News featured यूपी

मिशन 22 के लिए सपा का नया प्लान, सोशल मीडिया पर हो रहा ये काम

मिशन 22 के लिए सपा का नया प्लान, सोशल मीडिया पर हो रहा ये काम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां ज़ोरों-शोरों से जुटी हुई हैं। सत्तारूढ़ भाजपा जनता के बीच जाकर जनता को साधने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को जनता को साधने की सीख दे रही है। इनसब से इतर समाजवादी पार्टी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है पार्टी से जुड़ा हर एक कार्यकर्ता सोशल मीडिया के तहत लोकप्रियता बढ़ाने की कवायद में जुटा हुआ है।

सोशल मीडिया पर कैम्पेन के तहत हो रहा काम!

सपा से जुड़े सभी कार्यकर्ता अपने सोशल एकाउंट्स पर सक्रीय हैं और लगातार नई-नई जानकारियों तथा पार्टी से जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा द्वारा सोशल मीडिया कैम्पेन चलाया जा रहा है। वहीं इन दिनों सपा का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट भी काफी एक्टिव है और दिन-प्रतिदिन राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं।

कार्यकर्ता भी सोशल मीडिया पर बढ़ा रहे लोकप्रियता

पार्टी से जुड़े युवा कार्यकर्ता भी आए दिन पोस्ट शेयर कर रहे हैं जिनमें अखिलेश और सपा से जुड़ी कोई बात या जानकारी निकल कर सामने आ रही है। अभी हाल ही में फेसबुक पर एक युवा कार्यकर्ता द्वारा कई पोस्ट शेयर किए गए है जिनमें लिखा है, ‘मेरा वोट उसी को जो मेरे लिए काम करता है।’

आप भी देखिए इन पोस्ट्स को…

मिशन 22 के लिए सपा का नया प्लान, सोशल मीडिया पर हो रहा ये काम

मिशन 22 के लिए सपा का नया प्लान, सोशल मीडिया पर हो रहा ये काम

मिशन 22 के लिए सपा का नया प्लान, सोशल मीडिया पर हो रहा ये काम

दिलचस्प मोड़ पर जा रहा आगामी चुनाव

इन सोशल मीडिया पोस्ट से साफ़ ज़ाहिर है की समाजवादी पार्टी की रणनीति इस बार कुछ और ही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार सोशल साइट्स के जरिए सपा चुनावी रणभूमि में उतरेगी। शायद यही वजह है कि इस बार सोशल मीडिया को सपा द्वारा तव्वजो दिया जा रहा है। अब इस फायदा आगामी चुनाव में पार्टी को कितना पहुंचेगा, ये देखने वाली बात होगी।

Related posts

सीएम केजरीवाल को जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Ravi Kumar

विकीलीक्स संस्थापक जूलियस असांजे मामला: ब्रिटिश सांसदों ने स्वीडन का साथ देने की अपील की

bharatkhabar

मध्यप्रदेशःबुरहानपुर के ग्राम धामनगांव में किसानों से मिले शिवराज

mahesh yadav