featured यूपी

अब इस दिन होगा सपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

11 को नहीं, अब इस दिन होगा सपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

लखनऊ: ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में धांधली और गुंडागर्दी का आरोप लगाने वाली समाजवादी पार्टी 15 जुलाई यानी गुरुवार को प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देगी। इस कार्यक्रम के लिए रणनीति भी तैयार कर ली गई है।

ज्ञापन में मंहगाई, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, कृषि कानून, महिला अपराध, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस, भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग आदि जैसे मुद्दे शामिल होंगे। इस प्रदर्शन में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत के अध्यक्ष/सदस्य भाग लेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर होगा प्रदर्शन

बता दें की गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव से जुड़ी नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में हिंसा की घटनाएं सामने आईं। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा ने मनमानी और गुंडागर्दी की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लोगों ने अपने गुंडों को खुली छूट देकर लोकतंत्र की हत्या की और चुनाव को भी लूट लिया।

भाजपा ने लोकतंत्र को पहुंचाई भारी क्षति

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सूबे में सत्तारूढ़ दल ने लोकतंत्र को भारी क्षति पहुंचाई है। उन्होंने कहा, पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतने के लिए पूरे प्रदेश में खुली गुंडागर्दी कराई गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन ने भी भाजपा का सहयोग किया गया है. समय आने पर सबका हिसाब होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही उन पर कार्यवाही होगी। समाजवादी इस अत्याचार को नहीं भूलेगी।

Related posts

बारिश के कारण मुंबई में हाई टाइड अलर्ट, गुजरात में भी बढ़ी मुश्किलें

Pradeep sharma

जनवादी सोशलिस्ट पार्टी शुरू करेगी विशेष अभियान, खोलेगी सरकार की पोल

Aditya Mishra

राहुल : हाथी पैसा खा गया, साइकिल का टायर पंचर, करें हाथ पर भरोसा

shipra saxena