featured यूपी

मिशन 2022: 14 जुलाई से यूपी के दौरे पर आएंगी प्रियंका गांधी  

मिशन 2022: 14 जुलाई से यूपी के दौरे पर आएंगी प्रियंका गांधी  

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सलाहकार परिषद व रणनीतिक समूह के साथ बैठक की। वर्चुअली रूप से आयोजित इस बैठक में उन्होंने महंगाई, कोरोना प्रबंधन सहित यूपी पंचायत चुनाव और कांग्रेस संगठन के प्रशिक्षण शिविरों के मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने इन सभी मुद्दों पर बातचीत करते हुए आगे की रणनीति बनाई। साथ ही इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वह 14 जुलाई से यूपी के चार दिवसीय दौरे पर आएंगी। वह दिल्‍ली से लखनऊ आएंगी, जहां कांग्रेस की कई महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। प्रियंका गांधी अपने दौरे में कोरोना पीड़ितों के परिवार से मिलेंगी।

मिशन 2022: 14 जुलाई से यूपी के दौरे पर आएंगी प्रियंका गांधी  

महंगाई पर साधा निशाना

यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने बैठक में कहा कि, पेट्रोल-डीजल के साथ सरसों तेल और फल सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि, छुट्टा जानवरों से किसान बेहाल हैं। किसानों लागत राशि तो दोगुनी हो गई, जबकि आय पहले से भी कम हो गई है, जिसके चलते किसान बुरी तरह परेशान हैं।

ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भाजपा पर आरोप

वहीं, यूपी में संपन्न ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, पंचायत चुनावों पर खुलेआम हिंसा हुई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिंसा की। उनके द्वारा बम,पत्थर और गोलियां चलाईं गई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ जनता की बीच पहुंचने और सभी मुद्दों पर अपनी बात पहुंचाने का निर्देश दिया।

Related posts

फिर से बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें क्या है आज का रेट

Hemant Jaiman

पीएम मोदी बोले- वाराणसी में हर तरह का बदलाव हुआ, लोकल को ग्लोबल बनाया

Saurabh

बिहार: लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी जेडीयू

Vijay Shrer