featured यूपी

डबल इंजन सरकार ने कुपोषण में यूपी को बनाया नंबर-1: प्रियंका गांधी

डबल इंजन सरकार ने कुपोषण में यूपी को बनाया नंबर-1: प्रियंका गांधी

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हर दल सक्रिय है। सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए विपक्ष कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर साधा निशाना  

यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि, सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे यूपी में हैं। पीएम और सीएम खुद को ही “नंबर 1” देते रहे और कुपोषण में यूपी को नंबर 1 बना दिया। उन्‍होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, संसद में भाजपा सरकार की मंत्री ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे (लगभग 4 लाख) उत्तर प्रदेश में हैं। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी खुद को खुद से ही “नंबर 1” का खिताब देते रहे और “डबल इंजन” की धोखाधड़ी करके कुपोषण में उप्र को नंबर 1 बना दिया।

एंबुलेंस कर्मियों की कार्रवाई पर भी घेरा था

इससे पहले गुरुवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए प्रदेश में एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई पर निशाना साधा था। उन्‍होंने कहा था कि, इस सरकार से जनता परेशान है और प्रदेश को ऐसी सरकार से भगवान बचाए।

Related posts

मेरठ में बन रही थी फर्जी हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट, तीन गिरफ्तार

Pradeep Tiwari

एनकाउंटर से पहले विकास दुबे का कबूलनामा, कौन-कौन से बड़े राज़ खोले

Rani Naqvi

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैंच आज से शुरु, जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

mahesh yadav