featured यूपी

प्रियंका गांधी के इस मंत्र से यूपी मिशन 2022 फतेह करेगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी के इस मंत्र से यूपी मिशन 2022 फतेह करेगी कांग्रेस

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर जीप का मंत्र भी दिया।

प्रशिक्षण शिविर में प्रियंका गांधी वाड्रा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस के सरकार के समय में उत्तर प्रदेश खुशहाल था, विकास के पथ पर खूब तरक्की की, लेकिन गैर कांग्रेसी सरकारों में यह विकास का पहिया रुक गया है। नौजवानों को रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ रहा है। रोजगार का प्रदेश में संकट है, आप सभी कांग्रेस जनों की जिम्मेदारी है कि आप जनता की आवाज बनकर आगे आएं।

बिजली कटौती पर सरकार चुप: प्रियंका गांधी  

उन्‍होंने कहा कि, भाजपा सरकार अपना ध्यान सिर्फ और सिर्फ प्रचार-प्रसार पर केंद्रित की हुई है, लेकिन उनको शायद यह पता नहीं कि जनता सब चीजों का हिसाब रखती है। आज बिजली का संकट है, भाजपा जब विपक्ष में थी तब बिजली कटौती पर प्रदर्शन करती थी, लेकिन आजकल यूपी के ज्यादातर गांव, कस्बे और शहर बिजली कटौती से हलकान हैं। अनियोजित लॉकडाउन की वजह से जनता पहले से ही परेशान है और उस पर इस जुल्मी सरकार के द्वारा बिजली के मोटे-मोटे बिल पकड़ा दिए जा रहे हैं, जबकि बिजली कटौती पर सरकार चुप है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश का युवा रोजगार को लेकर आस लगाए बैठा है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। अपराध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, महंगाई की वजह से जनता की कमर टूट चुकी है। आप सभी कांग्रेस जन इस सरकार की कमियों को लोगों के बीच में ले जाने का काम करें।

ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बयान

यूपी कांग्रेस प्रभारी ने प्रियंका गांधी ने कहा कि, प्रदेश की सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर जनता के जनादेश को अपमान कर रही। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में  BJP नेता गोलीबाजी, बमबाजी कर रहे, पत्रकारों को पीट रहे, महिलाओं से बदतमीजी कर रहे और ऐसे भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बधाई दे रहे हैं, जनता सब देख रही है।

बरेली में प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

वहीं, यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बरेली में आयोजित पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत झंडारोहण कर की। इस दौरान प्रभातफेरी निकाली गईं, जिसका जगह-जगह जनता ने भव्य स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि, जिस तरह देश व प्रदेश में भय का वातावरण है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है, महंगाई से हर तरफ हाहाकार है, जनता के कल्याण के बजाय सरकार समाज में जहर घोलने का काम कर रही है और कोरोनाकाल के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल व आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं, जिसका कारण सिर्फ और सिर्फ सरकार की गलत नीतियां है।

प्रियंका गांधी के इस मंत्र से यूपी मिशन 2022 फतेह करेगी कांग्रेस

2022 में आएगी कांग्रेस: अजय कुमार लल्‍लू  

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है। हत्या, लूट, बलात्कार की हर तरफ बयार है। भाजपा का मनमानी, तानाशाही और क्रूरता पूर्ण शासन की कमियों को बताने या उसके विरुद्ध आवाज उठाने वालों का उत्पीड़न करता है। लोकतांत्रिक मूल्यों की लगातार अवहेलना करती भाजपा जनकल्याण को बाधित कर रही है। वहीं, कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों सहित जनसरोकारों के प्रति गम्भीरता से प्रतिबद्ध है यह संदेश जनता तक पंहुचा ने की जिम्मेदारी कांग्रेसजनों पर है। उन्होंने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में इस जनविरोधी तानाशाह सरकार को कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में जनता के साथ खड़े होकर उखाड़ फेंकने का काम कांग्रेस करेगी।

Related posts

त्वचा चमक से लेकर सिरदर्द तक ठीक करता ऑयल पुलिंग, जानें और भी कई फायदे

Pritu Raj

अमित शाह से मुलाकात के बाद निशाने पर आई माधुरी दीक्षित, यूजर्स ने कहा- ये दिलवाएंगी वोट

rituraj

कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी खबर, रमेश पोखरियाल-संतोष गंगवार ने दिया इस्तीफा

pratiyush chaubey