featured यूपी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर, प्रियंका गांधी ने दिया ये बड़ा मंत्र  

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर, प्रियंका गांधी ने दिया ये बड़ा मंत्र  

लखनऊ: कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अपनी सक्रियता लगातार बढ़ा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस बार खुद यूपी की कमान संभाल रही हैं। राजधानी में जल्‍द ही शिफ्ट हो रही हैं और इसके लिए उनका बंगला तैयार किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की राय सबसे अहम होगी। सभी पदाधिकारी पूरी मजबूती से इस काम में जुट जाएं। इसके साथ ही इस दौरान सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर भी ट्रेनिंग हुई।

झांसी-गाजियाबाद में प्रशिक्षण शिविर

यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज झांसी और गाजियाबाद में चले रहे प्रशिक्षण शिविर को वर्चुअली संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से पदाधिकारियों को संबोधित किया और कई मंत्र दिए।

चुनावों में कार्यकर्ताओं मिलेगी प्रमुखता: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि, कांग्रेस के कार्यकर्ता और संगठित, और मजबूत होकर चुनाव की तैयारी करें। चुनावों में कार्यकर्ताओं को प्रमुखता मिलेगी। यही नहीं टिकट बंटवारे में उनकी राय ली जाएगी। उन्‍होंने यूपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश में मंहगाई की मार से लोग परेशान हैं। लोगों के पास गैस सिलेंडर भरवाने तक के पैसे नहीं हैं।

इन मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति

इस प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया और बूथ निर्माण की ट्रेनिंग पर फोकस रहा। बता दें यह प्रशिक्षण जोन वार हो रहा है। प्रशिक्षण शिविर में ब्‍लॉक अध्यक्ष, जिला-शहर अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान बढ़ती महंगाई, खेती किसानी के सवाल पर भी आंदोलन की रणनीति बनी।

Related posts

एडीजी मेरठ जोन ने किया हेलीकॉप्टर से कावड़ मार्ग का निरीक्षण

Pradeep sharma

आजादी के 75वें साल का ‘अमृत महोत्सव’ शुरू, पीएम मोदी ने दांडी यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Sachin Mishra

पीएम मोदी की केरल में रैली, दे सकतें हैं उरी आतंकी हमले पर बयान

shipra saxena