featured यूपी

मिशन 2022: सपा कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए बनीं रणनीति

मिशन 2022: सपा कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए बनीं रणनीति

फतेहपुर: तीन अगस्त को बिंदकी विधानसभा में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बैठक की गई। यह बैठक बिंदकी विधानसभा अध्यक्ष अनुराग यादव  की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला बार संघ के पूर्व महामंत्री विजय सिंह, डॉक्टर अशोक पटेल, दयालु गुप्ता, धर्मपाल पटेल, मोहम्मद शमीम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी, जिसमें बूथ स्तर से लेकर मंडल और तहसील स्तर पर कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें उनके काम के प्रति सक्रिय किया जाएगा। इसके साथ ही पिछली सपा सरकार में किए गए कामों को जनता के बीच जाने के भी निर्देश दिए जाएंगे।

अखिलेश यादव के नेतृत्‍व में लड़ेंगे चुनाव: विजय सिंह   

पूर्व महामंत्री विजय सिंह ने बताया कि, ऐसे आयोजनों से कार्यकताओं में उत्साह का संचार होता है। साथ ही पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाना और उन्हें जागरूक करना भी महत्वपूर्ण कार्य होता है। कार्यकर्ता सम्मेलन में केवल चुनाव की चर्चा नहीं होगी बल्कि उनकी समस्याएं भी सुनीं जाएंगी। साथ ही घर के भेदियों से निपटने और उन्हें चिन्हित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी की नीतियों से लोगों को राहत दिलाएंगे।

पूर्व महामंत्री ने बताया कि, आज के समय में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान पर हैं। चारों ओर जनता त्राहिमाम कर रही है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसी गूंगी-बहरी सरकार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मतदाताओं के सहयोग से उखाड़ फेंकेंगे।

Related posts

प्रियंका गांधी लगातार बना रहीं चुनावी रणनीति, शिवपाल से मिलीं, चर्चाएं तेज

bharatkhabar

ऋषि कपूर की मौत का पत्नी नीतू कपूर को लगा बड़ा सदमा, ‘हमारी कहानी खत्म’..

Mamta Gautam

बर्थडे स्पेशल-बॉलीवुड की इन हसिनाओं से जुड़ चुका है रणबीर कपूर का नाम

mohini kushwaha