featured यूपी

मिशन 2022: अपना दल के संस्थापक सदस्य सहित सैकड़ों लोग सपा में शामिल

मिशन 2022: अपना दल के संस्थापक सदस्य सहित सैकड़ों लोग सपा में शामिल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी का विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अभियान जारी है। बुधवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में एक दर्जन से ज्यादा निर्वाचित प्रधान हैं।

ये लोग हुए शामिल

समाजवादी पार्टी में आज शामिल होने वालों में अपना दल के संस्थापक सदस्य राज बहादुर पटेल, राजेश गुप्ता अखिल भारतीय प्रधान संगठन महामंत्री बरेली, संजीव मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन मण्डल, अजय वर्मा सिंह, वेदपाल यादव, राजीव कटियार, राजीव यादव, गिरीश पाल शंखवार, कप्तान सिंह कुशवाहा, रामवीर, हरिनन्द मिश्रा नरवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए सुधीर कुमार पटेल  

इसके अलावा सुधीर कुमार पटेल मिर्जापुर ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शशांक यादव एमएलसी, मोहम्मद अकरम सिद्दीकी पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य, सैय्यद सिराज अली, अशोक यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा, गायत्री वर्मा जिलाध्यक्ष महिला सभा शाहजहांपुर उपस्थित रहीं।

मिशन 2022: अपना दल के संस्थापक सदस्य सहित सैकड़ों लोग सपा में शामिल

Related posts

फीफा वर्ल्ड कपः शेरडान शकीरी के गोल ने स्विट्जरलैंड को दिलाई जीत

mahesh yadav

कानपुर, लखनऊ सहित इन जिलों में भारी बारिश का आलर्ट, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

एक नवंबर से रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी, 76.5 रुपये महंगा

Rani Naqvi