featured यूपी

प्रयागराज: महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन, हंडिया में कांग्रेसियों का हल्‍लाबोल

प्रयागराज: महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन, हंडिया में कांग्रेसियों का हल्‍लाबोल

प्रयागराज: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के हंडिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोड़े पर सवार होकर पूरे हंडिया बाजार में घूमते हुए देशभर में लगातार पेट्रोल-डीजल, गैस एवं खाद्य पदार्थों में तेजी से हो रही वृद्धि को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह विरोध प्रदर्शन किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल पांडे के नेतृत्व में किया।

प्रयागराज: महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन, हंडिया में कांग्रेसियों का हल्‍लाबोल

महंगाई ने लोगों को बर्बाद कर दिया: अनिल पांडे

इस दौरान कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय तिवारी ने कहा कि, महंगाई डायन घर-घर को परेशान कर रही है और भाजपा सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। वहीं, जिला अध्यक्ष अनिल पांडे ने कहा कि, महंगाई ने लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया है। लोग अपना घर नहीं चला पा रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि, महंगाई से हर वर्ग परेशान है। डीजल और पेट्रोल 100 के पार हो चुका है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। घरेलू उत्पाद, सरसों का तेल, खाद्य सामग्री का दाम इतना बढ़ गया है कि लोग दो वक्त की रोटी भी नहीं खा पा रहे हैं।

भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगी जनता: कमर रिजवी  

इसके अलावा अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमर रिजवी ने कहा कि, लगातार बढ़ती हुई महंगाई और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम को देखा जाए तो वह दिन दूर नहीं जब आम जनता भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगी। इस धरना प्रदर्शन के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला कोषा अध्यक्ष बलराम बिंद, एनएसयूआइ के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर, ब्लॉक अध्यक्ष हंडिया सलीम अख्तर, मन्नान अंसारी, अभिषेक शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, सलीम टाइगर, गजराज चौहान आदि मौजूद रहे।

Related posts

गन्ना किसानों पर मेहरबान हुए योगी, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

kumari ashu

बुलंदशहर हिंसा : सीएम योगी ने बुलाई बैठक, गृह सचिव और एडीजी भी रहेंगे मौजूद

mahesh yadav

लोहे का कड़ा बना युवक की मौत का करण

Breaking News